लॉन्च हुई OPPO Watch 3 सीरीज, शानदार फीचर्स से है लैस

लॉन्च हुई OPPO Watch 3 सीरीज, शानदार फीचर्स से है लैस

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। OPPO ने अपनी Watch 3 सीरीज को पेश कर दिया है। इसे 3 स्ट्रैप वेरिएंट में लाया गया है। इस सीरीज की दो स्मार्टवॉच आती है, जिनमें ओप्पो वॉच 3 और ओप्पो वॉच 3 प्रो शामिल है। फिलहाल इसे चीन में पेश किया गया है। खास बात यह है कि इसमें स्मार्टफोन की तरह फीचर्स दिए हुए हैं। इसमें 1GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज के साथ 5 दिन का बैटरी बैकअप दिया गया है।

स्पेसिफिकेशन

ओप्पो वॉच 3 में 1.75 इंच का एमोलेड स्क्रीन दिया हुआ है जिसका रेजोल्यूशन 430×372 पिक्सल है। ओप्पो वॉच 3 प्रो में ओएलईडी डिस्प्ले का 496×378 पिक्सल रेजोल्यूशन दिया गया है।

Must Read- जबलपुर : विधायक संजय यादव के समर्थन में अब कांग्रेस विधायक विनय सक्सेना भी, कहा- नाराजगी जायज 

OPPO watch 3 series प्रोसेसर और रैम

ओप्पो वॉच 3 में क्वालकॉम स्नैपड्रेगन डबल्यू 5 चिपसेट प्रोसेसर 1GB रैम और 32जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ दिया हुआ है। इसमें ओप्पो द्वारा ही तैयार की गई 4 प्लस चिप का इस्तेमाल हुआ है।

कनेक्टिविटी फीचर्स

ओप्पो वॉच 3 सीरीज एलटीई कनेक्टिविटी के साथ लॉन्च की गई है। इसमें ब्लूटूथ 5.0, जीएनएसएस और एनएफसी सपोर्ट पेमेंट के साथ मौजूद है। इस वाटर रेसिस्टेंट वॉच में जरूरी सेंसर मौजूद है।

सेंसर

स्मार्ट वॉच में ऑप्टिकल हार्ट रेट सेंसर और एसपीओ 2 सेंसर दिया गया है। वहीं ओप्पो वॉच 3 प्रो में ईसीजी सेंसर भी मौजूद है।

बैटरी बैकअप

इस स्मार्ट वॉच में 400 एमएएच की बैटरी दी गई है। एक बार चार्ज करने के बाद 4 दिन का बैटरी बैकअप मिलेगा। प्रो वेरिएंट में बैटरी 550 एमएएच की है जो 5 दिन तक चलेगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews