PAN कार्ड के नाम पर हो रहा फ्रॉड, साइबर ठग इन 2 तरीके से लगा रहे चूना, PIB ने जारी किया अलर्ट, भूलकर भी न करें ये काम

साइबर अपराधी पैन कार्ड के नाम पर लोगों को स्कैम का शिकार बना रहे हैं। उपभोक्ताओं को सतर्क रहने की जरूरत है। पीआईबी ने बचाव के सुझाव दिए हैं। आइए जानें क्या करें और क्या नहीं?
pan card scam alert

PAN Card Scam: साइबर अपराधी पैन कार्ड यूजर्स और इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक के ग्राहकों को स्कैम  का शिकार बना रहे हैं। दोनों ही मामलों में पैन कार्ड का नाम लेकर ठगी को अंजाम दे रहे हैं। ऐसे में नागरिकों का सतर्क रहना जरूरी है। साइबर ठगी के इन मामलों को लेकर पीआईबी ने अलर्ट जारी किया है। लोगों को सावधान रहने को कहा है। साथ ही कुछ सेफ्टी टिप्स साझा किए हैं।

पैन कार्ड महत्वपूर्ण दस्तावेजों में से एक है। कई कार्यो के लिए इसकी जरूरत पड़ती है। भारत में इसका इस्तेमाल पहचान पत्र के तौर पर भी किया जाता है। टैक्स, बैंकिंग और लोन से संबंधित कई काम इसके बिना अधूरे होते हैं। इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक में अकाउंट खुलवाने के लिए भी इसकी जरूरत पड़ती है। इन दिनों दो अलग-अलग स्कैम के मामले सामने आए हैं। किसी में ई-पैन कार्ड डाउनलोड तो किसी में आईपीपीबी अकाउंट एक्टिव रखने के लिए पैन अपडेट फर्जी ईमेल/एसएमएस/कॉल भेजा जाता है।

क्या है स्कैम का तरीका?

  • इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक के अकाउंटहोल्डर्स को स्कैमर्स एक मैसेज भेजते हैं, जिसमें 24 घंटे के भीतर पैन कार्ड अपडेट न करने पर में खाता बंद होने की बात कही जाती है। इसमें एक लिंक भी शामिल होता है। पीआईबी ने कहा कि, इंडियन पोस्ट ऑफिस कभी भी ऐसे एसएमएस नहीं भेजता। यह पूरी तरीके से फेक है।” यह धोखाधड़ी का एक तरीका हो सकता है।
  • ई-पन कार्ड डाउनलोड करने से संबंधित ईमेल को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इसमें इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के नाम स्कैमर्स ईमेल भेजते हैं। ई-पैन कार्ड डाउनलोड करने का निर्देश देते हैं। लेकिन यह ईमेल फेक होता है। फिशिंग का एक तरीका होता है।

ऐसे करें बचाव 

  • किसी के साथ पर्सनल या बैंक डिटेल्स साझा करने से बचें।
  • ऐसे कॉल, एसएमएस और ईमेल पर प्रतिक्रिया ना दें, जो आपसे फाइनेंशियल और संवेदनशील जानकारी की मांग करते हैं।
  • किसी भी अनजान सोर्स से प्राप्त लिंक पर क्लिक न करें।
  • यदि कोई ईमेल प्राप्त होता है, जो आयकर विभाग से भेजे जाने का दावा करता है तो ईमेल को webmanager@incometax.gov.in या incident@cert-in.org.in पर फॉरवर्ड करें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews