Passport New Rule: पासपोर्ट आवेदन प्रक्रिया के नियमों में बदलाव, ये काम करना होगा जरूरी, पढ़ें पूरी खबर

passport, indore news

Passport New Rule: पासपोर्ट एप्लीकेशन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया गया है। 5 अगस्त यानी आज से नए नियम लागू हो चुके हैं। अब अब जो भी व्यक्ति  नए पासपोर्ट के लिए आवेदन करेंगे उन्हें जरूरी  दस्तावेजों को अपलोड करने के लिए डिजिलॉकर (Digilocker)  का इस्तेमाल करना पड़ेगा।

डिजीलॉकर के बारे में

बता दें कि डिजीलॉकर मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी द्वारा उपलब्ध करवाया गया डिजिटल वॉलेट सर्विस है। यूजर्स अपने जरूरी दस्तावेज जैसे कि ड्राइविंग लाइसेंस, मार्कशीट और व्हीकल रजिस्ट्रेशन इत्यादि का एक्सेस कर सकते हैं। नए नियमों के अनुसार नागरिक डिजीलॉकर  दस्तावेजों को अपलोड करने के बाद ही ऑफिशियल वेबसाइट www. passportindia.gov.in पर जाकर पासपोर्ट एप्लीकेशन  की प्रक्रिया पूरी कर पाएंगे।

क्या है वजह?

यह फैसला PSKs  में फिजिकल डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के दौरान पाई गई खामियों को देखते हुए लिया गया है। दरअसल, प्रक्रिया के दौरान गलत जन्मतिथि और पर्सनल से जुड़ी कई गलतियां देखी जा रही थी। डिजी लॉकर के जरिए दस्तावेजों में सटीकता  और प्रमाणिकता को सुनिश्चित किया जाएगा।

सरकार ने क्या कहा?

मिनिस्ट्री ऑफ एक्सटर्नल अफेयर्स ने बताया कि,” डिजीलॉकर पर यदि कोई आवेदक दस्तावेजों को अपलोड करता है तो उन्हें आवेदन प्रक्रिया के दौरान अपने ओरिजिनल फिजिकल डॉक्यूमेंट लाने की आवश्यकता  नहीं होगी।  उम्मीद है कि इस कदम से पासपोर्ट आवेदन प्रक्रिया में उनके एफिशिएंसी आयेगी। ”

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews