Indus Appstore: PhonePe ने लॉन्च किया एंड्रॉयड यूजर्स के लिए ‘इंडस ऐपस्टोर’, डाउनलोड कर सकेंगे 4 लाख ऐप्स, पढ़े खबर

Indus Appstore: PhonePe ने लॉन्च किया एंड्रॉयड यूजर्स के लिए ‘इंडस ऐपस्टोर’, डाउनलोड कर सकेंगे 4 लाख ऐप्स, पढ़े खबर

Indus Appstore: एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स को फोनपे ने एक बड़ी खुशखबरी दी है। 21 फरवरी को फ़ोनपे ने ‘इंडस ऐपस्टोर’ लॉन्च किया है। ‘इंडस ऐपस्टोर’ के लॉन्च पर फोनपे के CEO और फाउंडर समीर निगम ने जानकारी देते हुए कहा कि ‘इंडस ऐपस्टोर मोबाइल ऐप मार्केट में हेल्दी कॉम्पिटिशन देने की शुरुआत करेगा। यह ब्राइवेंट इंडियन डिजिटल सिस्टम और मोर डेमोक्रेटिक सिस्टम को डेवेलप करने में मदद करेगा।’

फोनपे ने डेवलपर्स को सितंबर 2023 में किया था इनवाइट:

वहीं जानकारी दे दें की फोनपे ने डेवलपर्स को सितंबर 2023 में अपनी ऐप लिस्ट करने के लिए इनवाइट किया था। जानकारी के अनुसार फ़ोनपे ‘इंडस ऐपस्टोर’ के जरिए एंड्रॉयड ऐप डिस्ट्रिब्युशन में गूगल की मोनोपॉली(Monopoly) को चुनौती दे सकती है।

ऐप लिस्टिंग में 1 साल तक नहीं लगेगा कोई चार्ज:

वहीं जानकारी के अनुसार 1 साल तक इंडस डेवलपर प्लेटफार्म पर ऐप लिस्टिंग फ्री होगी यानि एक साल तक किसी भी प्रकार का चार्ज नहीं लिया जाएगा। हालांकि दुसरे साल से इसके लिए पैसा लिया जा सकता है। दरअसल इसको लेकर कंपनी ने अभी तक यह जानाकारी नहीं दी है कि दुसरे साल से डेवलपर को कितना चार्ज करना होगा।

भारत दुनिया का सबसे बड़ा ऐप डाउनलोड मार्केट:

आपको जानकारी दें दें की भारत दुनिया का सबसे बड़ा ऐप डाउनलोड मार्केट है यह जानकारी ऐप इंटेलिजेंस फर्म data.ai ने जारी की है। आंकड़ों की बात की जाए तो भारत में मोबाइल ऐप पर 2023 में लगभग यूजर ने 1.19 ट्रिलियन घंटे बिताए। जो 2021 में 954 बिलियन घंटे से भी ज्यादा है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews