Realme Pad X और Watch 3 भारत में लॉन्च, मिल रहे हैं आकर्षक डिजाइन और बेहतरीन फीचर्स, जानें कीमत

Realme Pad X और Watch 3 भारत में लॉन्च, मिल रहे हैं आकर्षक डिजाइन और बेहतरीन फीचर्स, जानें कीमत

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। प्रसिद्ध चीनी गैजेट कंपनी Realme अपने कई प्रोडक्टस लॉन्च कर चुका है। आज यानि 26 जुलाई को कंपनी भारत में अपने टैबलेट और स्मार्टवॉच  को लॉन्च कर चुकी है। Realme Pad X के साथ Watch 3, Buds Air 3 Neo, Buds Wireless 2S और एक फ्लैट मॉनिटर लॉन्च हो चुका है। इसमें से सबसे खास है Realme Pad X, जिसकी डिजाइन काफी आकर्षक है और फीचर्स भी कमाल के हैं। Realme Pad X एक सेमी प्रीमियम टैबलेट है जो 5जी को सपोर्ट करता है। वहीं वॉच 3 भी ब्लूटूथ कॉलिंग फीचर्स के साथ आया है। आइए जानें इन प्रोडक्टस के बारें में।

यह भी पढ़े… MP में नहीं हुए पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव, इन शहरों में पेट्रोल के दाम पहुंचे रु.110 के पार, जानें नए रेट

Realme Pad X

Realme Pad X कंपनी द्वारा लॉन्च किया गया 5जी टैबलेट है। इसके तीन स्टोरेज वेरिएन्ट भारत में उपलब्ध है, जिनकी कीमत भी काफी अलग होगी। इसकी शुरुवाती कीमत 19,999 रुपये है। यह मॉडल वाईफाई सपोर्ट और 4 जीबी+64 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। वहीं 5जी बेस्ड टैबलेट की कीमत 25,999 रुपये है। Realme Pad X के टॉप मॉडल की बात करें तो इस 5जी टैबलेट की कीमत 27,999 रुपये है, जिसमें 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज दिया गया है।

टैबलेट की सेल 1 अगस्त से सुरू होगी। इसके दो कलर ऑप्शन उपलब्ध है: ब्लू और ब्लैक। Qualcomm Snapdragon 695 soc और इसकी बड़ी स्क्रीन साइज़ यूजर्स को अच्छा अनुभव दे सकती है। टैबलेट 10.95 इंच WUXGA+ डिस्प्ले और 60hz रिफ्रेश रेट के साथ लॉन्च हो चुका है।

Realme Watch 3

Realme Watch 3 की कीमत 3,499 रुपये है। हालांकि सेल में इसपर कई ऑफर्स भी ग्राहकों को दिए जाएंगे। घड़ी के डिस्प्ले की साइज़ 1.8 इंच है और दस्त और पानी रोधक जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। बैटरी में 340mAh की बैटरी 7 दिनों तक चलेगी। वहीं फ्लैट मॉनिटर की कीमत 12,999 रुपये है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews