Realme के नए टैबलेट की सेल भारत में शुरू, कई दिनों तक चलेगी बैटरी, मिल रहे हैं कई ऑफर्स, यहाँ जानें डीटेल

Realme के नए टैबलेट की सेल भारत में शुरू, कई दिनों तक चलेगी बैटरी, मिल रहे हैं कई ऑफर्स, यहाँ जानें डीटेल

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। कुछ दिनों पहले ही Realme ने अपने नए टैबलेट को लॉन्च किया था। अब भारत में Realme Pad X की सेल शुरू हो चुकी है। ग्राहक इस टैबलेट को Realme.com और फ्लिपकार्ट के जरिए खरीद सकते है। वैसे तो टैबलेट की डिजाइन काफी आकर्षक है, लेकिन इसके फीचर्स भी कुछ कम नहीं है। यह टैबलेट Qualcomm Snapdragon 695 Soc जैसे तगड़े प्रोसेसर के साथ आया है।

वहीं इसकी स्क्रीन भी काफी बड़ी है। Realme Pad X में 10.95 इंच एलसीडी स्क्रीन हाई रिजोल्यूशन के साथ उपलब्ध है।16.7 मिलियन कलर्स और 84.6% स्क्रीन बॉडी रेशियो है। पैनल डीसी डिमिंग को सपोर्ट करता है। साथ ही यह 4096 प्रेशर सेन्सिटिविटी लेवल और 240hz सैंपलिंग के साथ उपलब्ध है।

यह भी पढ़े… क्रूड ऑयल की कीमत में आई गिरावट, MP में आज पेट्रोल-डीजल के दाम में हुआ इजाफा, यहाँ जानें ईंधन के नए रेट

Realme Pad X एंड्रॉयड 12 पर आधारित है। इसमें पीसी कनेक्ट, स्प्लीट व्यू और लाइम्लाइट जैसे कई फीचर्स भी जोड़े गए हैं। डुअल बैंड कनेक्टिविटी, ब्लूटूथ 5.1, GNSS ऑप्शन 5G के साथ और टाइप सी यूएसबी भी इस टैबलेट में दिया गया है। इतना ही नहीं टैबलेट में 8,340mAh की बैटरी 33W फास्ट वायर्ड चार्जिंग के साथ उपलब्ध है। टैबलेट के अलग-अलग स्टोरेज वेरिएन्ट उपलब्ध है, जिनकी कीमत भी अलग है।

4जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज सिर्फ वाईफाई वाले मॉडल की कीमत 19,999 रुपये, 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज और वाईफाई+5जी वाले मॉडल की कीमत 25,999 रुपये हैं। वहीं 6जीबी रैम+128जीबी (वाईफाई+5जी) की कीमत 27,999 रुपये है। ग्राहक 2,000 रुपये का तक इंस्टेंट डिस्काउंट का लाभ भी कुछ गिने-गुने बैंक के कार्ड के जरिए उठा सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews