Redmi Pad: भारत में लॉन्च हुआ रेडमी का सबसे सस्ता टैबलेट, मिलेगी बड़ी बैटरी, इतनी है कीमत, यहाँ जानें

Redmi Pad: भारत में लॉन्च हुआ रेडमी का सबसे सस्ता टैबलेट, मिलेगी बड़ी बैटरी, इतनी है कीमत, यहाँ जानें

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। भारत में Redmi Pad लॉन्च हो चुका है। इस टैबलेट की चर्चा काफी लंबे समय से हो रही है। रिपोर्ट्स की Redmi Pad कंपनी का पहला और किफायती टैबलेट है। टैबलेट को गेमिंग और अन्य कामों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया। इसके तीन स्टोरेज वेरिएन्ट उपलब्ध होंगे, जिनकी कीमत भी अलग है। 3जीबी रैम+64 जीबी स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 14,999 रुपये है। 4जीबी रैम+128 जीबी स्टोरेज की कीमत 17,999 रुपये और 6जीबी रैम+128जीबी स्टोरेज वाले मॉडल की किमर 19,999 रुपये है।

टैबलेट में तगड़ा प्रोसेसर जोड़ा गया है, जो यूजर्स को स्मूद अनुभव देने में सक्षम होगा। हाल ही में ग्लोबल मार्केट के लिए  लॉन्च किया गया था। अब इसकी पेशकश भारत के बाजारों में भी हो चुका है। रेडमी पैड को मीडियाटेक हेलिओ G99 TSMC से लैस किया गया है। इसकी स्क्रीन साइज़ 10.61 इंच है, साथ ही 90Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। इसकी मेटल यूनीबॉडी डिजाइन टैबलेट को आकर्षक लुक देती है। यूजर्स इस टैबलेट को 2 महीने के यूट्यूब सब्स्क्रिप्शन के साथ खरीद सकते हैं।

यह भी पढ़े…World Highest Lord Shiva Temple: जानिए कहां है सबसे ऊंचाइयों पर स्थित यह शिव मंदिर, देखें वीडियो

रेडमी पैड के तीन कलर वेरिएन्ट उपलब्ध होंगे, जिसमें ग्रैफाइट ग्रे, मूनलाइट सिल्वर और मींट ग्रीन शामिल है। ग्राहक इस टैबलेट को Mi.com, फ्लिपकार्ट और रीटेल आउटलेट्स पर 5 अक्टूबर से खरीद सकते हैं। रेडमी पैड एंड्रॉयड 12 पर आधारित है। इसमें 8,000mAh बैटरी के साथ 18W की चार्जिंग सुविधा मिलती है। साथ ही फ्रंट में 8 मेगापिक्सल मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए वाईफाई 5, बीटी 5.1, डुअल माइक और क्वाड कैमरा स्पीकर्स दिया गया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews