Jio यूजर्स को बड़ा तोहफा- अब WhatsApp से कर सकेंगे रिचार्ज समेत ये काम

WhatsApp

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। Whatsapp यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब व्हाट्सएप की मदद से यूजर्स अपना मोबाइल नंबर भी रीचार्ज कर सकेंगे।इसके लिए रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने नई चैट बॉट सेवा शुरू की है। इसके तहत यूजर्स मोबाईल नंबर (Mobile Number) रिचार्ज और बिलों का भुगतान कर सकेंगे।इतना ही नहीं इसमें आपको नजदीकी वैक्‍सीनेशन सेंटर पर कोविड वैक्सीन की उपलब्धता की जानकारी भी मिलेगी।

यह भी पढ़े.. MP Weather: मप्र के इन जिलों में भारी बारिश की संभावना, तेजी से आगे बढ़ रहा मानसून

दरअसल, जियो ने अपने यूजर्स को वॉट्सएप (WhatsApp) की मदद से रिचार्ज करने की सुविधा दी है। Jio ने यह सर्विस WhatsApp चैटबॉट के जरिये शुरू की है।इसके तहत यूजर्स को सिर्फ जियो केयर नंबर (7000770007) को अपने फोन में सेव करके एक सिंपल ‘Hi’ मैसेज व्हाट्सऐप पर सेव करना होगा। । इसके जरिए बिल के भुगतान और वैक्सीन (Vaccine) की उपलब्धता के बारे में पता लगाया जा सकता है। इसके अलावा भी यूजर्स को कई अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी और कई सवालों के जवाब भी।

वही इस चैटबॉट के जरिए आप दूसरे नंबर के बारे में भी जानकारी ले सकेंगे। इसके अलावा आप इस इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप का इस्तेमाल अन्य जियो सर्विस की जानकारी लेने के लिए कर सकते हैं। जिन्हें नया ब्रॉडबैंड कनेक्शन चाहिए या फिर Jio Fiber से संबंधित कोई जानकारी चाहिए तो समान वॉट्सऐप नंबर (WhatsApp Number) पर कॉल कर सकते हैं।

यह भी पढ़े.. Bank Holiday 2021: जल्द निपटा लें जरुरी काम, जून में 8 दिन बंद रहेंगे बैंक

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews