Rolls Royce भी उतरी EV मार्केट में, पहली इलेक्ट्रिक कार से उठाया पर्दा, नजरें नहीं हटा पाएंगे आप

Rolls Royce भी उतरी EV मार्केट में, पहली इलेक्ट्रिक कार से उठाया पर्दा, नजरें नहीं हटा पाएंगे आप

ऑटोमोबाइल, डेस्क रिपोर्ट। ग्लोबली बहुत तेजी से बढ़ते इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) मार्केट में अब ब्रिटेन की बड़ी और लक्ज़री (Luxury) कार निर्माता कंपनी रोल्स रॉयस (Rolls Royce) भी शामिल हो गई है। कंपनी ने फाइनली अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार से पर्दा उठा दिया है। रोल्स रॉयस की इस इलेक्ट्रिक कार (EV) का नाम स्पेक्टर (Spectre) है।

रोल्स रॉयस की नई इलेक्ट्रिक कार स्पेक्टर जितनी बाहर से खूबसूरत है उतनी ही अंदर से लक्ज़री है। इसे देखने के बाद इस पर से नजर हटाना थोड़ा मुश्किल काम है। यह कार फैंटम कूपे मॉडल पर बेस्ड है। इसका लुक स्पेक्टर ब्रॉन्ड के ऑल-एल्युमिनियम स्पेसफ्रेम पर डेवलप किया गया है।

दमदार है बैटरी बैकअप

लक्ज़री और खूबसूरत कार बनाने वाली रोल्स रॉयस की कारें भले ही महंगी होती हो लेकिन इसके चाहने वाले भी दुनिया में कम नहीं है। कंपनी अब इल्क्ट्रिक कार सेगमेंट में उतरी है तो इसने ने अपनी इमेज का पूरा ध्यान रखा है। स्पेक्टर में कंपनी ने दमदार बैटरी बैकअप दिया है। कंपनी इसकी टेस्टिंग 25 लाख किलोमीटर तक करेगी जो 2023 तक पूरी हो जाएगी। इस कार से जुड़ी कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो इसमें 585 बीएचपी का पावर और 900 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। सिंगल चार्ज के बाद इस कार को 520 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। ये 0 से 100 किलोमीटर की स्पीड सिर्फ 4.5 सेकेंड में पकड़ लेगी।

ये भी पढ़ें – IRCTC भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन से कीजिये तीर्थ स्थलों की यात्रा, यहां देखें टूर शेड्यूल

आकर्षक है लाइटिंग इफेक्ट

रोल्स रॉयस की कई विशेषताएं है ये अपनी कार के रूफ के नीचे स्टारलाइट हेडलाइनर के लिए भी जानी जाती है। कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक कार स्पेक्टर में भी अब डोर पैनल पर शाइनिंग स्टार जैसा इफेक्ट देखा जा सकता है। यह पहली बार है जब कंपनी स्टारलाइट डोर से लैस है, जो 4796 LEDs से बने हैं। फ्रंट पैसेंजर के डैशबोर्ड सेक्शन में स्पेक्टर नेम प्लेट के साथ 5500 से ज्यादा इलुमिनेटेड LED क्लस्टर से बना एक स्टार-स्टडेड डिजाइन दिया है।

ये भी पढ़ें – Apple iPad Pro 2022: दिवाली धमाका! भारत में लॉन्च हुए नए Apple iPads

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews