जल्द लॉन्च होगा Royal Enfield Himalayan 450, पहली बार सामने आया बाइक का टीज़र, यहाँ देखें

जल्द लॉन्च होगा Royal Enfield Himalayan 450, पहली बार सामने आया बाइक का टीज़र, यहाँ देखें

ऑटोमोबाइल, डेस्क रिपोर्ट। बहुत जल्द भारत में Royal Enfield Himalayan 450 लॉन्च होने वाली है। पहली बार बाइक का टीज़र सामने आ चुका है। रॉयल एनफील्ड को पसंद करने वालों के लिए यह किसी खुशखबरी से कम नहीं है। Royal Enfield Himalayan 450 की चर्चा काफी समय से हो रही है और आखिरकार अब इंतजार खत्म हो चुका है। यह बाइक चेन्नई में बनाई जा रही है, जिसका टीज़र रॉयल एनफील्ड के मैनिजिंग डायरेक्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। फिलहाल बाइक की टेस्टिंग चल रही है।

यह भी पढ़े… अक्टूबर से बदल जाएंगे डेबिट-क्रेडिट कार्ड से पेमेंट के नियम, ट्रांजेक्शन होगा सुरक्षित, यहाँ जानें डीटेल

इंस्टाग्राम पर बाइक का टीज़र शेयर करते हुए रॉयल एनफील्ड के मैनिजिंग डायरेक्टर ने कैप्शन में लिखा “टेस्टिंग 1,2,3..” उन्होंने इंस्टाग्राम पर बाइक की टेस्टिंग का एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो के जरिए बाइक की हेडलाइन सामने आ चुकी है। हालांकि पहले की इस बाइक का टेस्टिंग मॉडल सामने आ चुका है। रॉयल एनफील्ड की यह नई बाइक फ्रंट बीक, हेडलैम्प, विंडशील्ड, फ्यूल टैंक और साइड पैनल्स के साथ आयेगी। इतना ही पहले मॉडल्स के मुकाबले बाइक की लैगेज रैक पहले से ज्यादा मजबूत होगी।

View this post on Instagram

A post shared by Sid Lal (@sidlal)

अंदाजा लगाया जा रहा है है Royal Enfield Himalayan 450 भारत में इस साल के अंत में लॉन्च हो सकती है। रॉयल एनफील्ड की यह नई बाइक कई प्रसिद्ध ब्रांड को कड़ी टक्कर देगी। इस लिस्ट में KTM 390 Adventure, Hero Xpulse 300 और BMW G310GS भी शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस साल नवंबर में भारत में यह नई बाइक धमाकेदार एंट्री ले सकती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews