रॉयल एनफील्ड ला रही है नई 450cc Roadster, बाइक मचाएगी मार्केट में धूम, जानें फीचर्स

रॉयल एनफील्ड ला रही है नई 450cc Roadster, बाइक मचाएगी मार्केट में धूम, जानें फीचर्स

Royal Enfield New Bike: टू-व्हीलर्स निर्माता कंपनी बेहद जल्द अपनी नई मोटरसाइकिल को पेश करने जा रहा है। नई बाइक 450 सीसी इंजन प्लेटफॉर्म पर आधारित है, जिसका नाम Roadster बताया जा रहा है। फिलहाल, कंपनी इस प्लेटफॉर्म वाली कई बाइक पर काम कर रही है। रिपोर्ट की माने तो नए रोडस्टर में लिक्विड कूलिंग और डबल ओवरहेड कैम मिलेगा, ऐसे फीचर्स पहली बार कंपनी जोड़ने जा रहा है।

बाइक की क्लियर तस्वीर भी लीक हो चुकी है। कहा जा रहा है इसका प्रोडक्शन भी ब्रांड शुरू कर चुका है। टेस्टिंग के दौरान इसे स्पॉट किया गया है। नई रॉयल एनफील्ड रोडस्टर का लुक स्पोर्टी है। हालांकि इसकी डिजाइन भी मॉडर्न है, लेकिन आपको रेट्रो का टच भी नजर आ सकता है। बाइक के प्रोटोटाइप को देखा गया है, जिसमें ब्रांड का लोगो भी नहीं दिया गया है। इसे कंपनी का एडवांस प्रोटोटाइप बताया जा रहा है।

मोटरसाइकिल में एक स्वूपिंग राउन्ड टैंक जोड़ा गया है, जिसका लुक एक सींगल पीस सीट की तरह लगता है। टर्न इन्डिकेटर्स आपको हिमालयन 450 की याद दिला सकते हैं। एलईडी टेल लाइट, एलईडी हेडलैंप सेटअपम डिजिटल एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, राइड-बाय-वायर थ्रॉटल और ट्रिपर नेविगेशन जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।  मोटरसाइकिल का लिक्विड-कूल्ड, सिंगल सिलेंडर इंजन 40-45bhp पॉवर उत्पन्न कर सकता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews