Royal Enfield ने हटाया नई 650cc बाइक से पर्दा, पहली झलक ने बनाया लोगों को दीवाना, ये तारीख कर लें नोट

Royal Enfield ने हटाया नई 650cc बाइक से पर्दा, पहली झलक ने बनाया लोगों को दीवाना, ये तारीख कर लें नोट

ऑटोमोबाइल, डेस्क रिपोर्ट। इस साल रॉयल एनफील्ड का बड़ा प्लान। फिलहाल कंपनी अपने कई 650cc बाइक पर काम कर रही है। बहुत जल्द मार्केट में नई 650cc बाइक की एंट्री होने वाली है। कंपनी ने इसकी लॉन्च की तारीख का खुलासा भी कर दिया है। यहाँ बात नई Royal Enfield Super Meteor 650 की हो रही है। इस मोटरसाइकिल की चर्चा काफी लंबे समय से थी और अब तक इसे कई बार टेस्टिंग के दौरान स्पॉट भी किया जा चुका है। इतना ही नहीं बाइक से जुड़ी कई जानकारी भी लीक हो चुकी है।

बता दें की Royal Enfield Super Meteor 650 देश में कंपनी की तीसरी 650cc बाइक है। जिसपर से आज पर्दा हट चुका है। 8 नवंबर 2022 को Royal Enfield Super Meteor 650 को पेश जाएगा, जिसमें अब बस कुछ दिन ही बाकी है। इस बाइक को इटली के Milan में 2022 EICMA में पेश किया जाएगा। कंपनी ने एक टीज़र जारी करते कंपनी ने बाइक के लॉन्च की तारीख और रियर सेक्शन का खुलासा कर दिया है।

यह भी पढ़ें…आरटीआई का आवेदन नहीं लेना प्राचार्य को पड़ा महंगा, सतना के प्राचार्य पर ₹25000 का जुर्माना

रिपोर्ट की माने तो रॉयल एनफील्ड अपनी नई क्रूजर बाइक को गोवा में पेश कर सकती है। 18-20 नवंबर को होने वाले ईवेंट के दौरान कंपनी Royal Enfield Super Meteor 650 को लॉन्च कर सकती है। इस क्रूजर बाइक में 650cc का इंजन मिलेगा। साथ ही इसमें राउन्ड हेडलैम्प, नॉन-एडजस्टेबल विंडशील्ड, न्यू मॉडल अलॉय व्हील्स और रेट्रो स्टाइल डिजाइन मिल सकती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews