Royal Enfield जल्द करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा अपनी 5 नई Motorcycle, यहाँ देखें पूरी लिस्ट

Royal Enfield जल्द करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा अपनी 5 नई Motorcycle, यहाँ देखें पूरी लिस्ट

ऑटोमोबाइल, डेस्क रिपोर्ट। भारत में रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) का कारोबार काफी ज्यादा स्ट्रॉंग है। लोगों को इसके व्हीकल का इंतजार रहता है। हाल ही में रॉयल एनफील्ड की नई हंटर 350 लॉन्च हुई थी और अब कंपनी अपने नए मोटरसाइकिल की तैयारियों में लग चुका है। बहुत जल्द रॉयल एनफील्ड की 5 नई मोटरसाइकिल मार्केट में धूम मचा सकती है। आने वाले 1-2 सालों में रॉयल एनफील्ड Himalayan 450 समेत अन्य कई मोटरसाइकिल कंपनी लॉन्च करेगी।

Royal Enfield Himalayan 450

Royal Enfield की यह बाइक बहुत जल्द लॉन्च हो सकती है। बीते दी ही इसे टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया था। Royal Enfield Himalayan 450 नई 450cc इंजन वाली बाइक है, जो 40bhp पॉवर और 45Nm टॉर्क पैदा करता है। इसमें एलईडी हेडलैम्प, नई फ्यूल टंक और साइड पैनल को जोड़ा गया है। इसकी लॉन्चिंग 2023 की शुरुआत में हो सकती है।

यह भी पढ़े… सोशल मीडिया Influencer के लिए सरकार का नया प्लान, करना होगा इन नियमों का पालन, यहाँ जानें डीटेल

Royal Enfield Bullet 350

Royal Enfield की नई बुलेट का इंतजार लोगों को बेसब्री से है। फिलहाल कंपनी Royal Enfield बुलेट 350 पर काम कर रही है। इसे टेस्टिंग के दौरान स्पॉट भी किया गया है। रिपोर्ट्स की माने तो यह J प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी। बाइक में 346cc का इंजन जोड़ा गया है, जो 20.2bhp पॉवर और 27Nm टॉर्क उत्पन्न करता है।

Royal Enfield शॉटगन 650

Royal Enfield की नई बाइक को पिछले साल ही इन्ट्रोड्यूस किया गया था। यह एक क्रूजर बाइक है। रिपोर्ट्स की माने तो Royal Enfield शॉटगन 650 इस साल नवंबर में लॉन्च हो सकती हैं। यह बाइक 650cc इंजन पर आधारित होगी। साथ ही यह कॉन्टिनेन्टल जीटी 650 और Interceptor 650 पर का कॉमबीनेशन हो सकता है।

यह भी पढ़े… Honor X40 जल्द होगा लॉन्च, स्मार्टफोन की डिजाइन बना देगी आपको दीवाना, यहाँ जानें सबकुछ

Royal Enfield स्क्रैम 450 

Royal Enfield स्क्रैम 450 को Royal Enfield हिमालयन 450 का styled वर्ज़न बताया जा रहा है। यह नई बाइक छोटे व्हील्स, टक्ड हेडलाइट और सिंगल सीट के साथ आती है। इसके टेस्टिंग के दौरान स्पॉट भी किया जा चुका है। यह बाइक 450cc इंजन पर आधारित होगी।

Royal Enfield सुपर Meteor 650

रिपोर्ट्स की माने तो फिलहाल कंपनी Royal Enfield सुपर Meteor 650 काम कर रही है। इसे भी टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है और भारत की सड़कों पर इस बाइक को कई बार स्पॉट भी किया गया है। रॉयल एनफील्ड की यह नई बाइक 648cc ट्विन सिलेंडर इंजन पर आधारित होगी। इसकी लॉन्चिंग इस साल के अंत या 2023 की शुरुआत में हो सकती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews