इस दिन लॉन्च किया जाएगा सैमसंग का सबसे पतला स्मार्टफोन गैलेक्सी S25 एज! यहां जानिए इसके शानदार फीचर्स

सैमसंग गैलेक्सी S25 एज की लॉन्चिंग डेट जल्द ही सामने आ जाएगी। रिपोर्ट्स की माने तो कंपनी इसे अगले महीने ग्राहकों के सामने पेश कर सकती है। इस लॉन्चिंग से पहले फोन को लेकर कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। फोन के शानदार फीचर्स और कलर ऑप्शन भी लगभग सामने आ चुके हैं।
इस दिन लॉन्च किया जाएगा सैमसंग का सबसे पतला स्मार्टफोन गैलेक्सी S25 एज! यहां जानिए इसके शानदार फीचर्स

सैमसंग गैलेक्सी S25 एज का ग्राहक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सैमसंग के फोन भारत समेत दुनियाभर में बेहद पसंद किए जाते हैं। अब इस फोन की लॉन्च डेट को लेकर नई जानकारी सामने आई है। प्रमुख रिपोर्ट्स की माने तो कंपनी अगले महीने इस फोन को लॉन्च कर सकती है। लॉन्च से पहले इस फोन के शानदार फीचर्स भी सामने आ गए हैं। लंबे समय से इस फोन की लॉन्चिंग का ग्राहक इंतजार कर रहे हैं।

जनवरी में कंपनी द्वारा गैलेक्सी S25 सीरीज लॉन्च की गई थी। इस दौरान इस फोन की पहली झलक ग्राहकों को दिखाई गई थी, जिसके बाद इसे लेकर ग्राहकों में उत्सुकता बढ़ गई। वहीं, अब प्रमुख रिपोर्ट्स की माने तो कंपनी इसे अप्रैल में लॉन्च करने का विचार बना रही है। दरअसल, यह सैमसंग का अब तक का सबसे पतला स्मार्टफोन होने वाला है। ऐसे में कंपनी के लिए इसकी लॉन्चिंग और भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

कब किया जा सकता है लॉन्च?

जानकारी के मुताबिक, सैमसंग द्वारा इस फोन की लॉन्चिंग के लिए एक इवेंट आयोजित किया जाएगा, जिसकी तारीख 16 अप्रैल बताई जा रही है। इस दौरान इस फोन को लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, लॉन्चिंग के बाद भी ग्राहकों को इसके लिए इंतजार करना पड़ सकता है। रिपोर्ट्स की माने तो कंपनी इसी महीने इसकी बुकिंग शुरू कर सकती है। हालांकि, अब तक कंपनी की ओर से इसकी तारीख को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन जल्द ही इसकी पुष्टि हो सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी शुरुआती समय में इस फोन के 40,000 यूनिट्स का उत्पादन कर सकती है।

जानिए सैमसंग गैलेक्सी S25 एज के शानदार फीचर्स

वहीं, इस फोन को कंपनी तीन कलर ऑप्शन में बाजार में उतार सकती है, जिसमें ब्लैक, लाइट ब्लू और सिल्वर कलर ग्राहकों को मिल सकते हैं। फीचर्स की बात करें तो इस फोन का डिजाइन गैलेक्सी S25 के जैसा ही रहेगा, लेकिन इसकी मोटाई बेहद कम होगी। यानी यह सैमसंग का अब तक का सबसे पतला फोन होने वाला है। इसकी मोटाई सिर्फ 5.84mm हो सकती है। लीक्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस फोन में अल्ट्रा थिन बैजल्स के साथ 6.7 इंच का फ्लैट डिस्प्ले, क्वालकॉम का पावरफुल स्नैपड्रैगन 8 एलिट प्रोसेसर दिया जा सकता है। इसके साथ ही फोन में 200MP का मेन कैमरा और 50MP का टेलीफोटो लेंस कैमरा दिया जा सकता है। वहीं, फोन में 12GB रैम मिल सकती है। इसके अलावा, इसकी बैटरी कैपेसिटी 3900mAh हो सकती है। हालांकि, अब तक इस फोन की कीमत सामने नहीं आई है, लेकिन संभावना जताई जा रही है कि इसकी कीमत ₹60,000 से शुरू हो सकती है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews