फ़ोन बन कर रह जाएगा डिब्बा, अगर नहीं की WhatsApp हैकिंग से बचने के लिए ये सेटिंग्स

इस तरह आपका व्हाट्सएप अकाउंट बिलकुल सेफ हो जाएगा और आपके परमिशन के बिना कोई भी आपके व्हाट्सएप को एक्सेस नहीं कर पाएगा।
WhatsApp Features

WhatsApp Features : हाई टेक्नोलॉजी के जमाने में सोशल मीडिया ऐप व्हाट्सएप लगभग 180 देशों में अपना जाल बिछा चुका है। लोग इस कदर गिरफ्त में आ चुके हैं कि सुबह-शाम उठते-बैठते लोग इसका इस्तेमाल करते हैं। यह इंस्टेंट मैसेजिंग एप है, जो कि Encryption होता है। इसमें दो लोगों की चैट, वीडियो या ऑडियो कॉल बहुत सुरक्षित होती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, करीब 2.78 अरब यूजर्स हैं। इसमें लोग बड़ी फाइल्स, वीडियो, ऑडियो शेयर करते हैं और एक-दूसरे को कॉल करते हैं।

कंपनी भी अपने यूजर्स के लिए तरह-तरह के फीचर्स अपडेट करती रहती है। वहीं, प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए बहुत सारे ऐसे विकल्प दिए जाते हैं, जो यूजर्स के लिए सुरक्षित होते हैं।

Pin करें सेट

इसके बावजूद, व्हाट्सएप पर लोग स्कैम के शिकार हो जाते हैं। इसलिए सेफ्टी बहुत जरूरी है। जितनी तेजी से टेक्नोलॉजी का विकास हो रहा है, उतनी ही तेजी से हैकर्स भी लोगों के व्हाट्सएप अकाउंट को हैक कर रहे हैं। दरअसल, व्हाट्सएप में टू-स्टेप वेरीफिकेशन जैसे सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए हैं, जो आपके अकाउंट को हैक होने से बचा सकते हैं। इसके लिए आपको Pin भी सेटअप करना बेहद जरूरी है। इस सेटिंग को ऑन करने पर यदि आपका सिम भी गुम हो जाए या फिर कोई आपके अकाउंट को हैक करने की कोशिश करे, तो वह इसमें असफल रहेगा।

करें ये सेंटिंग

  • सबसे पहले व्हाट्सएप की सेटिंग पर जाएं।
  • यहां आपके अकाउंट पर टैप करना है।
  • फिर टू स्टेप वेरीफिकेशन पर टैप करें।
  • यहां आपको टर्न ऑफ, चेंज Pin, चेंज ईमेल ऐड्रेस का ऑप्शन दिखेगा।
  • यहां 6 डिजिट का Pin सेट कर लें।
  • कोशिश करें कि इसे एक डायरी में भी नोट कर ले, ताकि आपको याद रहे।
  • अब यहां पर ईमेल आईडी डालें और इसे सेव कर लें।

इस तरह आपका व्हाट्सएप अकाउंट बिलकुल सेफ हो जाएगा और आपके परमिशन के बिना कोई भी आपके व्हाट्सएप को एक्सेस नहीं कर पाएगा। यह फीचर सेफ्टी के लिहाज से बेहद जरूरी है। इसलिए आज ही अपने व्हाट्सएप अकाउंट को सुरक्षित करें, ताकि किसी भी तरीके की परेशानी से बच सकें।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews