
SIM Card New Rule: रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया (TRAI) ने सिम कार्ड से जुड़े जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है। आप नंबर को पोर्ट करवाना आसान नहीं होगा। नए नियम की घोषणा हो चुकी है, जो देशभर में 1 जुलाई 2024 से लागू होंगे। यह कदम ट्राई ने यूजर्स की सुरक्षा को ध्यान में रखकर उठाया है।
क्या है नया नियम?
नए नियमों के तहत मोबाइल यूजर्स को सिम स्वैपिंग करने के बाद मोबाइल नंबर को पोर्ट करने के लिए 7 दिनों का इंतजार करना पड़ेगा इसके बाद ही वे अपने नंबर को एक्टिव कर पाएंगे। जब भी यूजर का सिम कार्ड टूट जाता है या फिर खो जाता है तो वे अपने पुराने सिम को बदलकर नया सिम कार्ड लेते हैं। इसी प्रक्रिया को SIM Swapping कहा जाता है। लेकिन अब नंबर को पोर्ट करवाने में थोड़ी परेशानी होगी।
क्यों लागू हुआ नया नियम?
यह कदम ट्राई ने सिम स्वैपिंग फ्रॉड के मामलों पर रोक लगाने के लिए उठाया है। साइबर अपराधी सिम कार्ड स्वैप करने से बाद आसानी से मोबाइल कनेक्शन नहीं कर पाएंगे। इससे ऑनलाइन ठगी के मामलों पर रोक लगेगी।
नए नियम के फायदे
सिम कार्ड में नेटवर्क से संबंधित जानकारी स्टोर होती है, जिसका इस्तेमाल नेटवर्क पर ग्राहकों को प्रमाणित करने और पहचान के लिए किया जाता है। सिम नंबर के जरिए ही आप अपने डिवाइस को Cellular नेटवर्क से कनेक्ट कर पाते हैं और कॉल-एसएमएस जैसी सुविधाओं का लाभ उठा पाते हैं। बैंक अकाउंट, स्टॉक मार्केट, म्यूचुअल फंड और आईडी कार्ड से जुड़ा हुआ होता है। स्कैमर्स आसानी से यूजर्स के पैन कार्ड और आधार की फोटो हासिल लेते हैं। इसके बाद मोबाइल खो जाने का बहाना कर कर नया सिम कार्ड जारी कर लेते हैं और आपके नंबर पर आने वाली ओटीपी का फायदा उठाकर ठगी को अंजाम देते हैं। लेकिन नए नियमों के जरिए ऐसे मामलों पर लगाम लगेगी।

