Smartphones Camera: स्मार्टफोन्स का कैमरा लेफ्ट साइड में ही क्यों होता हैं? क्या आपके मन में भी उठता है यह सवाल? जानिए इसका कारण

Smartphones Camera: स्मार्टफोन्स का कैमरा लेफ्ट साइड में ही क्यों होता हैं? क्या आपके मन में भी उठता है यह सवाल? जानिए इसका कारण

Smartphones Camera: आज के इस मॉडर्न युग में अधिकांश लोगों के पास स्मार्टफोन उपलब्ध है। हर जगह हर समय इसका इस्तेमाल किया जाता हैं। लेकिन क्या आपने कभी ध्यान दिया है अपने स्मार्टफोन पर कि इसका कैमरा हमेशा उल्टे हाथ पर ही क्यों होता हैं। आपके स्मार्टफ़ोन का कैमरा राइट साइड में क्यों नहीं होता। दरअसल यह एक आम सवाल है जो शायद कई लोगों के मन में आता होगा और कई लोग इसे नजर अंदाज कर देते होंगे। लेकिन आज के मॉडर्न और अपडेटेड युग में यह पता होना जरूरी हैं। तो चलिए जानते है ऐसा क्यों होता हैं। आखिर इसके पीछे क्या कारण हैं।

दरअसल इसके पीछे की वजह देखें तो पहले इन फोन्स में कैमरा बीच में हुआ करता था। आपने कभी ध्यान दिया हो गया पहले जो फ़ोन्स आते थे उनमे कैमरा बीच में होता था लेकिन अब इसे धीरे-धीरे करके सभी कंपनियों ने मोबाइल के लेफ्ट साइड में देना शुरू कर दिया। लेकिन अब सवाल उठता है कि आखिर ऐसा क्यों किया गया?

आईफोन ने की थी इसकी शुरुआत:

जानकारी के अनुसार कैमरा को लेफ्ट साइड में देने की शुरुआत आईफोन द्वारा की गई थी। जिसके बाद सभी कंपनियों ने धीरे-धीरे इसे कॉपी करना शुरू कर दिया और ज्यादातर कंपनियों ने कैमरा को फोन की लेफ्ट साइड में ही देना शुरू कर दिया था। हालांकि फोन में कैमरा को लेफ्ट साइड में लगाने का कोई डिजाइन नहीं है, बल्कि इसके पीछे की भी एक खास वजह है।

जाने क्या हैं लेफ्ट साइड में कैमरे देने का कारण?

दरअसल दुनिया में ज्यादातर मोबाइल यूजर्स अपने डिवाइस चलाने के लिए लेफ्ट हैंड का ही का इस्तेमाल करते हैं। वहीं इस वजह से मोबाइल के पीछे की और लेफ्ट साइड में लगे कैमरे को फोटो खींचने या वीडियो शूट करने में आसानी रहती है। दरअसल जब हम मोबाइल को घुमाकर लैंडस्केप मोड में फोटो खींचते हैं, तो मोबाइल कैमरा ऊपर की ओर ही रोटेट रहता है। जिससे हम लैंडस्केप मोड में भी आसानी से फोटो खींच सकते है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews