Snapchat Update :- अब स्नैपचैट दे रहा है रियल टाइम लोकैशन शेयरिंग का फीचर , जाने इसके बारे में ….

Snapchat Update :- अब स्नैपचैट दे रहा है रियल टाइम लोकैशन शेयरिंग का फीचर , जाने इसके बारे में ….

नई दिल्ली , डेस्क रिपोर्ट।  व्हाट्सएप की तरफ स्नैपचैट भी  लाइव लोकेशन शेयरिंग का फीचर यूजर्स को उपलब्ध प्रदान कर रहा है।  कहीं ना कहीं इसका फीचर आईओएस के  “Find my app ” से मिलता जुलता है।  यह एक प्रकार का टेंपरेरी बड़ी सिस्टम है।

इस नए फीचर से अपनी करंट रियल टाइम लोकेशन आसानी से अपने दोस्तों और परिजनों को शेयर कर सकते हैं। स्नैपचैट का सेटिंग 15 मिनट या कुछ घंटों के लिए एक यूजर और उसके म्यूचल फैंस के बीच होगा। बता दें की , व्हाट्सएप भी लाइव लोकेशन शेयरिंग का फीचर यूजर्स को प्रदान करता है,  लेकिन स्नैपचैट उससे थोड़ा हटकर है।  इसमें ना सिर्फ यूज़र अपना लोकेशन अपने दोस्तों को शेयर कर पाएंगे , बल्कि अपने आसपास के दोस्तों को भी आसानी से ढूंढ पाएंगे।

snapchat feature

यह भी पढ़े … Bollywood के कुछ एक्टर्स जो अपने लुक्स से सभी को हैरान कर चुके हैं

बता दें कि  स्नैपचैट का यह पहला लाइव लोकेशन फीचर है। स्नैपचैट के मुताबिक यदि यूजर को ऐसा लगे कि कोई उसका पीछा कर रहा है या फिर लोकेशन को शेयर करने से कोई दिक्कत हो रही है, तो वह आसानी से अपने  लोकेशन शेयरिंग नोटिफिकेशन को किसी दूसरे पार्टी तक पहुंचाना बंद कर सकता है।

युवाओं के बीच स्नैपचैट आजकल बहुत ज्यादा प्रसिद्ध है । यह लगभग ढाई सौ मिलियन यूजर्स द्वारा एक महीने में इस्तेमाल किया जाता है। इसमें चुनिंदा लोग ही दोस्त बन सकते हैं,  जिससे आप अपने फ्रेंड में ऐड करें । इस ऐप में विभिन्न प्रकार के फिल्टर यूजर्स को प्रदान किया जाता है ।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews