Spam Call & SMS Blocking Tips: फोन पर आने वाले अनचाही कॉल्स से हैं परेशान, तो ऑन करें ये आसान सेटिंग

Spam Call & SMS Blocking Tips

Spam Call & SMS Blocking Tips : आजकल भागदौड़ वाली दुनिया में सबके पास मोबाइल फोन होना आम बात है। मोबाइल के साथ-साथ अब बहुत सारी कंपनियों ने सिम कार्ड बनाकर अपने-अपने रिचार्ज ऑफरर्स से एक-दूसरे को टक्कर देने में लगी हुई है। ऐसे में अक्सर लोगों के पास ऐसे मैसेज, कॉल्स आते है जिससे उन्हें परेशानी होती है। तो इन सारी अनचाही कॉल और मैसेज से बचने के लिए आज हम आपको मोबाइल की कुछ ऐसी सेंटिंग के बारे में बताएंगे, जिससे आप बार-बार आने वाले कॉल व मैसेज से छुटकारा पा सकते हैं।

Spam Call & SMS Blocking Tips

फालतू कॉल से पाएं छुटकारा

  • अपने स्मार्टफ़ोन के फ़ोन ऐप को खोलें।
  • “Recent Calls” या “Call History” ऑप्शन को चुनें।
  • कॉल लिस्ट में से वह नंबर चुनें जिसे आप स्पैम मार्क करना चाहते हैं।
  • नंबर के साथ जुड़े “Block” या “Report Spam” विकल्प पर टैप करें।
  • इसके बाद, वह स्पैम नंबर ब्लॉक हो जाएगा और भविष्य में उस नंबर से आपके पास कभी कॉल नहीं आएगा।

DND सेवा करें एक्टिवेट

  • अपने फोन में “कॉल डायलर” एप खोलें.
  • 1909 नंबर को डायल करें और कॉल करें।
  • यह नंबर आपको टेलीकॉम की DND सेवा के लिए ले जाएगा।
  • आपको निर्देशों का पालन करना होगा और अपनी भाषा का चयन करना होगा।
  • आपको DND सेवा को एक्टिवेट करने के लिए विकल्प प्रदान किया जाएगा। आपको अपनी पसंद के अनुसार यह चुनना होगा।
  • जिसके बाद, आपको एक पुष्टिकरण मैसेज मिलेगा जो दिखाएगा कि DND सेवा सफलतापूर्वक एक्टिवेट हो गई है।

मैसेजिंग ऐप के पाएं छुटकारा

  • अपने स्मार्टफ़ोन की मैसेजिंग ऐप खोलें.
  • एक नया मैसेज तैयार करें और “START 0” टाइप करें.
  • इस मैसेज को 1909 पर सेंड करें.
  • इस प्रक्रिया के बाद, आपको उस नंबर से कभी भी स्पैम कॉल नहीं मिलेगी।

फोन की ये सेंटिंग करें ऑन

  1. अपने स्मार्टफ़ोन के Dial Pad या Phone App को खोलें।
  2. Calls Setting के लिए एक आइकन खोजें और उसे टैप करें। यह आइकन आपके डायल पैड पर हो सकता है, या आप अपने फ़ोन की Settings में जाकर भी ढूंढ सकते हैं।
  3. Calls Setting में, आपको कई सारे ऑप्शन दिखाई देंगे। आपको “Caller ID” या “Caller Identification” या “Incoming Calls” विकल्प का चयन करना होगा।
  4. यहां आपको “Spam Calls” या “Blocked Numbers” या “Block List” जैसे ऑप्शन दिखाई देंगे। इन ऑप्शन को ऑन (चालू) करें।
  5. ऑन करने के बाद, फ़ोन पर आने वाली स्पैम कॉल्स ऑटोमेटिक रूप से ब्लॉक हो जाएंगी या इडेंटिफाई होंगी।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना अलग-अलग जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews