WhatsApp Update: व्हाट्सएप पर मिलेगा खास फीचर, ग्रुप में अब कर सकेंगे इवेंट प्लानिंग, ऐसा करेगा काम, जानें डिटेल  

व्हाट्सएप पर जल्द ही इवेंट्स प्लानिंग का फीचर मिलने वाला है। इसके जरिए यूजर्स ग्रुप चैट में ही अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित कर पाएंगे।
WhatsApp new feature

WhatsApp New Feature: व्हाट्सएप समय-समय पर यूजर्स के सुविधाओं को मद्देनजर रखने हुए नए अपडेट्स और फीचर्स को लॉन्च करता रहता है। वर्तमान में कंपनी कई फीचर्स पर काम कर रही है। जिसमें से एक ईवेंट प्लानिंग फीचर। कुछ हफ्तों में यह यूजर्स के लिए उपलब्ध हो सकता है।

एंड्रॉयड और iOS दोनों के लिए उपलब्ध होगा फीचर

मेटा ने फीचर की घोषणा भी कर दी है। प्लेस्टोर पर एप के अपडेटेड वर्ज़न को इंस्टॉल करके इस सुविधा का लाभ उठा पाएंगे। कुछ बीटा यूजर्स के लिए यह शुरू भी हो चुका है। यह फीचर उन iOS यूजर्स के लिए उपलब्ध है, जिन्होनें एप स्टोर से व्हाट्सएप के लेटेस्ट अपडेट को इंस्टॉल किया है।

इवेंट्स को करना होगा आसान

इस फीचर के तहत यूजर्स एप ग्रुप चैट पर ही दोस्तों या परिवार के साथ छुट्टी, पिकनिक, पार्टी, मीटिंग और अन्य ईवेंट को प्लान कर सकेंगे। इससे सभी सदस्यों के लिए किसी भी गतिविधि को व्यवस्थित और समन्वयित करने में मदद मिलेगी।

ऐसे करेगा काम

इवेंट्स प्लानिंग फीचर के जरिए ग्रुप मेंबर्स कोई भी आयोजन कर पाएंगे। इसमें नाम, विवरण, तारीख, लोकेशन इत्यादि जानकारी दर्ज कर पाएंगे। वीडियो और वॉयस कॉल का विकल्प भी मिलेगा। इवेंट्स शुरू होते ही उन सभी सदस्यों को नोटिफिकेशन जाएगा, जिन्होंने इन्वाइट को स्वीकार किया था। खास बात  यह है कि चैटिंग की तरह इवेंट्स भी एंड-टू-एंड एनक्रीपटेड होंगे। ग्रुप चैट से जुड़े लोगों तक ही इसकी जानकारी उपलब्ध होगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews