सुजुकी ने बनाया Suzuki Access 125 को और भी आकर्षक, आंखें नहीं हटा पाएंगे आप

सुजुकी ने बनाया Suzuki Access 125 को और भी आकर्षक, आंखें नहीं हटा पाएंगे आप

ऑटोमोबाइल, डेस्क रिपोर्ट। सुजुकी (Suzuki) ने अपनी सबसे ज्यादा पसंद किये जाने वाले दो पहिया वाहन सुजुकी एक्सेस 125 (Suzuki Access 125) को नया लुक दिया है। सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया (Suzuki Motorcycle India) ने सुजुकी एक्सेस 125 अब डबल कलर के साथ उतारा है।

सुजुकी ने आज इसका फर्स्ट लुक जारी किया। आधिकारिक ट्विटर एकाउंट पर सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया (Suzuki Motorcycle India) ने सुजुकी एक्सेस 125 (Suzuki Access 125) के नए लुक का डिटेल बताया है। कंपनी के मुताबिक अब ग्राहकों को Suzuki Access 125 स्कूटर सॉलिड आइस ग्रीन और पर्ल मिराज व्हाइट कलर में भी मिलेगा। सुजुकी ने स्कूटर में साइड पैनल और फ्रंट एप्रन के सेंटर पैनल पर सॉलिड आइस ग्रीन कलर दिया है। जबकि साइड स्कर्ट और फ्रंट एप्रन के साइड पैनल में पर्ल मिराज व्हाइट पेंट सीके लुक को और आकर्षक बनाता है।

ये भी पढ़ें – अब प्रतिदिन कीजिये तिरुपति बालाजी के दर्शन, IRCTC ने आपके लिए बनाया स्पेशल टूर प्लान

प्राइस और अन्य कलर ऑप्शन

गौरतलब है कि ये स्कूटर पर्ल सुजुकी डीप ब्लू, मैटालिक मैटे प्लेटिनम सिल्वर, पर्ल मिराज व्हाइट, ग्लास स्पार्कल ब्लैक, ग्लॉसी ग्रे कलर और मैटालिक मैट फाइब्रॉयन ग्रे जैसे कलर ऑप्शन में पहले से उपलब्ध है।

ये भी पढ़ें – MP Transfer : राज्य शासन ने दो IAS अधिकारियों के तबादले किये, ये है नई पद स्थापना

इंजन पहले की तरह ही दमदार

सुजुकी एक्सेस 125 के इंजन में कंपनी ने कोई बदलाव नहीं किया है इसमें 124cc का इंजन दिया गया है, जो 8.6 bhp की पावर और 10 Nm टॉर्क देता है। इसमें 5 लीटर का फ्यूल टैंक दिया है। स्कूटर में प्रीमियम क्रोम एक्सटर्नल फ्यूल री-फिलिंग लिड, सुपर ब्राइट एलईडी हेडलैंप, LED पोजिशन लाइट और USB सॉकेट भी दिया है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews