बिना बोले आपको मिलेगा किसी का भी WhatsApp नंबर, बस आजमानी होगी ये छोटी सी ट्रिक

पब्लिक प्लेस में एक दूसरे को व्हाट्सएप में नंबर शेयर करना चाहते हैं, लेकिन लीक होने के डर से ऐसा कर नहीं पा रहे। तो बिना देर किए हुए फोन के इस सेटिंग को ऑन करके नंबर ले सकते हैं।
WhatsApp Avatar Feature

Whatsapp Trick : व्हाट्सएप के दुनिया भर में दो अरब से भी अधिक यूजर्स हैं। इस ऐप ने सभी के जीवन को बहुत आसान और सुविधाजनक बना दिया है। लोग घर बैठे सात समंदर पार के लोगों से संपर्क में रह सकते हैं और कभी भी फाइल्स, फोटो, वीडियो आदि ट्रांसफर या शेयर कर सकते हैं। इसके अलावा, व्हाट्सएप पर मनी ट्रांसफर की भी सुविधा उपलब्ध है। आज के समय में लगभग हर कोई व्हाट्सएप का उपयोग करता है।

कंपनी भी हर समय अपने यूजर्स के लिए नए-नए फीचर्स अपडेट करती रहती है। हाल ही में व्हाट्सएप में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं।

बिना बोले मिलेगा WhatsApp नंबर

हालांकि, यह फेसबुक और इंस्टाग्राम से अलग है। व्हाट्सएप पर एक-दूसरे से जोड़ने और बातचीत करने के लिए नंबर शेयर करना जरूरी होता है। कई लोग अपना नंबर शेयर करने में हिचकते हैं क्योंकि उन्हें नंबर लीक होने का डर रहता है। ऐसे में आज हम आपको एक ट्रिक बताएंगे, जिससे आप बिना बोले या बिना पूछे भी नंबर प्राप्त कर सकते हैं। इस ट्रिक के लिए आपको कुछ सेटिंग्स करनी होंगी।

इस Setting को करें ऑन

  • सबसे पहले उस व्यक्ति का फोन लें, जिसका नंबर आपको चाहिए।
  • फिर फोन पर दिख रहे तीन डॉट्स पर क्लिक करें।
  • यहां आपको ‘सेटिंग्स’ का ऑप्शन दिखाई देगा।
  • इसके बाद ‘QR कोड’ का ऑप्शन चुनें।
  • अब अपने व्हाट्सएप की सेटिंग में जाकर ‘स्कैन कोड’ पर किल्क करें।
  • फिर QR कोड को स्कैन करें, जिसके बाद आपके सामने नंबर आ जाएगा।
  • अब आप इस नंबर को सेव कर सकते हैं।
  • यह सबसे आसान ट्रिक है, जिससे आप बिना बोले पब्लिक प्लेस में भी एक-दूसरे का नंबर शेयर कर सकते हैं।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews