टाटा मोटर्स मचाएगा धूम, जल्द होगी नई Altroz EV की पेशकश, सिंगल चार्ज में तय करेगी 312KM का सफर

टाटा मोटर्स मचाएगा धूम, जल्द होगी नई Altroz EV की पेशकश, सिंगल चार्ज में तय करेगी 312KM का सफर

Automobile News: टाटा का भारत के इलेक्ट्रिक व्हीकल मार्केट में दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बन चुका है। कंपनी ने अब तक अपनी दो सस्ती और बेहतरीन इलेक्ट्रिक कारों को लॉन्च किया है। इस लिस्ट में नेक्सॉन और टियागो शामिल हैं। बहुत जल्द कंपनी अपने दो नई ईवी से पर्दा हटा सकती है। यहाँ बात Tata Altroz EV और पंच के इलेक्ट्रिक वर्ज़न की हो रही है। पंच ईवी लंबे समय से सुर्खियों में है। लेकिन अब अल्ट्रोज भी चर्चा में आ चुका है। रिपोर्ट की माने तो इस साल ऑटो एक्सपो में दोनों ही वाहनों से पर्दा हट सकता है।

खास होंगे फीचर्स

इससे पहले भी अल्ट्रोज ईवी को ऑटो एक्सपो 2020 में शोकेस किया गया था। इसके फीचर्स भी लीक हो चुके हैं। कंपनी इसमें कई खास फीचर्स जोड़ने की तैयारियों में लगी है। कार जीपट्रॉन टेक्नोलॉजी के साथ मार्केट में एंट्री ले सकता है। कहा जा रहा है कि यह यह सिंगल चार्ज में 312 किलोमीटर तक का सफर तय कर सकती है। इसके साथ 129 पीएस उत्पन्न करने वाला मोटर और 30.2 किलोवॉट वाला बैटरी पैक भी मिल सकता है। इस कार में कंबशन बेस्ड इंजन होगा। जो तीन ड्राइविंग मॉड में काम करेगी।

फ्रेश लुक के साथ इतनी होगी कीमत

टाटा की इस नई इलेक्ट्रिक कार में क्रूज कंट्रोल, 7 इंच का इन्फोटेन्मेंट सिस्टम, एंबीएंट लाइट्स भी मिलेगा। इसके इंटीरियर और आउटर में भी फ्रेश लुक दिख सकता है। कीमत की बात करें तो Altroz EV की कीमत करीब 14 लाख रुपये एक्स शोरूम हो सकती है। हालांकि सप्लाइ के कारण इसकी कीमत बढ़ भी सकती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews