Tesla ने लॉन्च किया नया Humanoid रोबोट, Elon Musk ने कह डाली बड़ी बात, यहाँ जानें डीटेल

Tesla ने लॉन्च किया नया Humanoid रोबोट, Elon Musk ने कह डाली बड़ी बात, यहाँ जानें डीटेल

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। शुक्रवार को इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी Tesla ने अपने नए Humanoid रोबोट से पर्दा हत्या दिया है। AI Day ईवेंट के दौरान कंपनी के सीईओ Elon Musk ने अपने बहुचर्चित Humanoid रोबोट की पेशकश कर दी है। इस रोबोट का नाम “Optimus” है। मस्क ने कहा की अभी यह रोबोट पूरी तरीके से फंक्शनल नहीं है। इसे साबित करने के लिए इसपर अभी बहुर काम करना बाकी है। Optimus की कीमत 20,000 डॉलर से कम होगी।

अपने शानदार रोबोट से पर्दा हटाते हुए मस्क ने कहा की मौजूदा ह्यूमनॉइड रोबोट दिमाग की कमी और समस्याओं को अपने बलबूते हल करने की क्षमता रखते हैं, लेकिन Optimus खास होगा और इन सभी रोबोट से विपरीत “बेहद ही सक्षम” होगा। मस्क के मुताबिक इस रोबोट का लाखों का प्रोडक्शन करने का लक्ष्य कंपनी ने रखा है। मस्क ने यह भी कहा की “यह रोबोट एक दिन गरीबी को खत्म कर सकता है।”

— Tesla (@Tesla) October 1, 2022

हालांकि अब तक टोयोटा मोटर और होंडा मोटर सहित अन्य कई वाहन निर्माताओं ने ह्यूमनॉइड रोबोट का निर्माण किया है। लेकिन टेस्ला पहली ऐसी कंपनी है जो बड़े पैमाने पर रोबोट के मार्केट के मौके को और भी आगे बढ़ाने की प्लानिंग कर रही है, जिसका इस्तेमाल फैक्ट्री में भी किया जा सकते है। टेस्ला ने आप्टीम्स की कई तस्वीरें और वीडियो को ईवेंट में दिखाया, जिसमें रोबोट को पौधों को पानी देते हुए, ऑफिस में समान उठाते हुए और अन्य कार्यों को करते हुए देखा जा सकता है। ईवेंट के दौरान एलॉन मस्क ने कहा की ” हम चाहते हैं की रोबोट पर्यायवरण के अनुकूल हो और इंसानों की तरह काम करने में सक्षम हो।”

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews