क्या सस्ते चाइनीज स्मार्टफोन्स पर नहीं लगेगा बैन? चीन ने भारत से कह डाली ये बात, जानें सरकार का प्लान

क्या सस्ते चाइनीज स्मार्टफोन्स पर नहीं लगेगा बैन? चीन ने भारत से कह डाली ये बात, जानें सरकार का प्लान

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। भारत दुनिया का सबसे बड़ा मोबाइल मार्केट है। हाल ही में एक रिपोर्ट ने दावा किया था की भारत में 12000 रुपये से कम कीमत वाले चाइनीज स्मार्टफोन्स (Cheap Chinese Smartphones) पर बैन लगने वाला है। हालांकि इस मामले में अब भी कई अटकलें सामने आ रहे हैं। इस खबर ने कई चीनी कंपनियों की चिंता बढ़ा दी है। लेकिन अब भारत सरकार ने इस बात को इंकार करते हुए यह कहा है की ऐसा कोई प्रोपॉजल नहीं है ना ही मंत्रालय ऐसी कोई योजना बना रहा है।

यह भी पढ़े… आमिर खान को गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा की नसीहत, ऐसा काम ही क्यों करो की माफ़ी मांगनी पड़े !

बता दें चीनी स्मार्टफोन कंपनियों ने भारत में अपना बाजार स्ट्रॉंग बना लिया है। Xiaomi, Oppo, Realme और Vivo जैसे कंपनियां सस्ते दामों वाले स्मार्टफोन भारत में लाती है, जो यूजर्स काफी पसंद करते हैं। दरअसल, अन्य देश की तुलना में चाइनीज कंपनी अच्छे फीचर्स वाले स्मार्टफोन कम कीमत में लाती है। इलेक्ट्रोनिक्स और इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी मिनिस्ट्री ने अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी की मंत्रालय में 12000 रुपये से कम कीमत वाले स्मार्टफोन्स को बैन करने का कोई प्लान नहीं बना रहा है।

यह भी पढ़े… रक्षाबंधन पर मिली पेट्रोल-डीजल में राहत, MP में कहीं सस्ता तो कहीं महंगा हुआ पेट्रोल, जानें नए रेट

रिपोर्ट के मुताबिक भारत सरकार चाइनीज कंपनियों के प्रभाव को भारत में कम करने के लिए 12000 रुपये से कम कीमत वाले स्मार्टफोन को बैन कर सकता है। इसी बीच चीन भी अपने कंपनियों के सपोर्ट में खड़ा हो गया। चीनी विदेश मंत्रालय ने ब्लूबर्ग की रिपोर्ट का जवाब देते हुए भारत से खुलेपन और सहयोग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को ईमानदारी के पूरा करने का निवेदन किया है। चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा की, “हम भारत सरकार से आग्रह करते हैं की वो खुलेपन और सहयोग के अपने कमीटमेंट को अच्छे से पूरा करें। चीन भी कंपनियों के वैध अधिकारों और हितों की रक्षा करने में अपना समर्थन देगा।”

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews