नई KTM RC 390 मचाएगी धूम, पहली बार टेस्टिंग के दौरान हुई स्पॉट, मिलेगा यूनीक लुक और पॉवरफुल इंजन

नई KTM RC 390 मचाएगी धूम, पहली बार टेस्टिंग के दौरान हुई स्पॉट, मिलेगा यूनीक लुक और पॉवरफुल इंजन

Automobile News: केटीएम की नई मोटरसाइकिल बहुत जल्द मार्केट में एंट्री ले सकती है। पहली बार इसे टेस्टिंग के दौरान इसे स्पॉट भी किया गया है। यहाँ बात हम नए KTM RC 390 की कर रहे हैं। लंबे समय से बाइक सुर्खियां बटोर रहा है। कंपनी अपने स्पोर्ट्स बाइक के पोर्टफोलियो को बढ़ाने की पूरी तैयारी कर चुका है। रिपोर्ट की माने तो इसकी डिजाइन युनीक होगी। साथ ही और भी ज्यादा पॉवरफुल होगी। बता दें आरसी 390 के कई मॉडल्स फिलहाल मौजूद हैं, लेकिन ये सभी से अलग होगा।

इस बाइक को देगा टक्कर

कंपनी अभी भी बाइक के प्रोडक्शन का शुरू नहीं कर पाई है। प्रोटोटाइप प्रोसेस अब भी शुरुआती लेवल पर है। साल 2024 में कंपनी बाइक की पेशकश कर सकता है। यह बाजार में मौजूदा कई कंपनियों के बाइक को टक्कर देगा। जिसमें Kawasaki Ninja 400 और यामाहा का YZF- R3 शामिल हैं। अब तक कीमत को लेकर कोई भी अपडेट नहीं आई है।

डिजाइन और फीचर्स

इसके लुक के अलावा इंटरनल में भी काफी बदलाव देखने को मिल सकते हैं। कहा रहा है कि इसमें पॉवरफुल इंजन मिलेगा जो 43bhp पॉवर और 37nm पीक टॉर्क जेनरैट करने में सक्षम होगा। कुछ महीने पहले ही ग्लोबल मार्केट में इनकी लॉन्चिंग हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो नए आरसी 390 की डिजाइन अपडेट्स आरसी 125 से मिलती-जुलती हो सकती हो सकती है। नए मॉडल एक Banana-style सविंग्राम और ऑफसेट मोनोशॉक देखा गया है। फ्रंट डिस्क ब्रेक दायें तरफ दिया गया है। इसके इलेक्ट्रॉनिक्स फीचर्स में भी कई अपडेट्स मिल सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews