जल्द बदलेगा WhatsApp DP लगाने का अंदाज, Instagram का ये फीचर मचाएगा धमाल

जल्द बदलेगा WhatsApp DP लगाने का अंदाज, Instagram का ये फीचर मचाएगा धमाल

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। WhatsApp यूजर्स का एक्सपीरियंस बढ़ाने के लिए कंपनी समय-समय पर नए नए फीचर्स लेकर आती है। एक नया फीचर प्रोफाइल पिक्चर के लिए अवतार का भी दिया गया है। दुनिया भर के Android, iOS और डेस्कटॉप यूजर्स के लिए यह फीचर जारी किया जाएगा।

व्हाट्सएप के हर फीचर की जानकारी रखने वाली साइट WABetaInfo ने एक रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि यह मैसेजिंग ऐप जल्द ही सभी यूजर्स के लिए अवतार फीचर जारी कर देगा।

Must Read- Raju Shrivastav की सेहत में हुआ सुधार, पत्नी ने बताया कैसी है हालत

इस फीचर को जारी किए जाने के बाद यूजर्स का एक्सपीरियंस बढ़ जाएगा। फिलहाल इसका उपयोग Android, iOS और डेस्कटॉप बीटा यूजर्स कर रहे हैं। लेकिन जल्द ही इस फीचर को ऑफिशियली लॉन्च करने की बात कही जा रही है।

इस फीचर की मदद से यूजर्स अपनी प्रोफाइल इमेज पर अवतार सेट कर सकते हैं। फिलहाल फीचर का डेवलपमेंट किया जा रहा है। जल्द ही इसे अपडेट के साथ यूजर्स के लिए जारी कर दिया जाएगा।

फीचर से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक यूजर्स अवतार को सिलेक्ट करने के बाद उसे कस्टमाइज कर सकते हैं। यहां ड्रॉप कलर और अन्य कई ऑप्शन दिए गए हैं। हालांकि, कोई स्पेसिफिक डिटेल अभी सामने नहीं आई है और ऑफिशियल लॉन्चिंग के लिए यूजर्स को थोड़ा इंतजार करना होगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews