खत्म हुआ इंतजार, हटने जा रहा है Royal Enfield Super Meteor 650 से पर्दा, बस कुछ घंटों का इंतजार! जानें कुछ खास बातें 

खत्म हुआ इंतजार, हटने जा रहा है Royal Enfield Super Meteor 650 से पर्दा, बस कुछ घंटों का इंतजार! जानें कुछ खास बातें 

Royal Enfield Super Meteor 650: बहुत जल्द सड़कों पर रॉयल एनफील्ड की शानदार 650cc सुपर बाइक दिखनेवाली है। भारत में कल यानि 18 नवंबर 2022 को नए रॉयल एनफील्ड सुपर मिटियोर 650 पर्दा हटने जा रहा है। इससे पहले आपको बता दें की यह कंपनी की तीसरी 650cc बाइक है, जो आकर्षक लुक और कई नए फीचर्स के साथ मार्केट में एंट्री लेने जा रही है। बाइक को अब तक रॉयल एनफील्ड के भारतीय वेबसाईट पर भी देखा जा चुका है। इससे पहले EICMA 2022 के कार्यक्रम में बाइक को पेश किया गया था।

लंबे समय से रॉयल एनफील्ड की इस नई बाइक की चर्चा हो रही है। कई बार इसे टेस्टिंग के दौरान भी स्पॉट किया गया। अब तक बाइक से जुड़ी कई जानकारी भी लीक हो चुकी है। यह कंपनी की शानदार और नई 650सीसी की क्रूजर बाइक है। बाइक के हैन्डलबार, फॉरवर्ड सेट फुटपेग और स्कूप्ड राइडर सीट में क्रूजर की झलक देखने को मिलती है। इसके अलावा इसमें एलईडी लाइटिंग, ABS, ट्विन पॉड इंस्ट्रूमेंटेशन भी मिलता है।

नए Royal Enfield Super Meteor 650 में 648सीसी पैरलेल ट्विन एयर/ऑयल कूल्ड मोटर मिलता है। ऐसा इंजन इससे पहले लॉन्च हुए रॉयल एनफील्ड के दो 650सीसी बाइक में भी देखा जा चुका है। इंजन 46.2bhp पॉवर और 52Nm टॉर्क उत्पन्न करने में सक्षम है। इस नई क्रूजर बाइक में 19 इंच फ्रंट और 16 इंच रियर अलॉय व्हील्स मिलता है।

बाइक में ओडॉमीटर, डिजिटल ऐनलॉग सेटअप, स्पीडॉमिटर, ट्रिप मीटर और अन्य कई फीचर्स भी उपलब्ध हैं। साथ ही एक छोटा सा पॉड ट्रिपर नेविगेशन के लिए दिया गया है। नए सुपर मिटियोर की कीमत 2.88 लाख रुपये और 3.05 लाख रुपये के बीच में हो सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बाइक की पेशकश सुपर मेनिया 2022 में हो सकती है। फिलहाल, इस बारें में कंपनी ने कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews