साल 2025 में Smartphones की कीमतों में हो सकता है बड़ा इजाफा! जानिए कितनी बढ़ सकती है कीमतें

Smartphones की कीमतों को लेकर अक्सर लोगों के बीच चर्चा होती है। वहीं अब माना जा रहा है कि 2025 में स्मार्टफोन्स की कीमतों में एक बड़ा उछाल आएगा। हालांकि यह उछाल कई कारणों से आ सकता है। चलिए जानते हैं किन कारणों से 2025 में स्मार्टफोन्स की कीमतों में उछाल आ सकता है।
साल 2025 में Smartphones की कीमतों में हो सकता है बड़ा इजाफा! जानिए कितनी बढ़ सकती है कीमतें

देश में तकनीक के क्षेत्र में जबरदस्त परिवर्तन देखने को मिल रहा है। 3G से लेकर 5G तक पहुंचने में ज्यादा समय नहीं लगा। हालांकि तकनीक के बढ़ने से इनकी कीमतों में भी हर साल इजाफा देखने को मिला है। वहीं अब मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 2025 में Smartphones की कीमतों में बड़ा इजाफा देखने को मिल सकता है। दरअसल देश में इस समय 5G नेटवर्क स्थापित हो चुका है। कीमत बढ़ने की एक वजह यह भी मानी जा रही है।

दरअसल 5G नेटवर्क से खर्चों में इजाफा हुआ है। ऐसे में स्मार्टफोन्स की कीमतों में भी इजाफा देखा गया है। इसके साथ ही कुछ और वजह भी कीमत बढ़ने का कारण मानी जा रही है। 2025 में लॉन्च होने वाले कई फोन अब पहले के मुकाबले महंगे हो सकते हैं।

इस वजह से बढ़ रही कीमत

कीमत बढ़ने की कुछ बड़ी वजह पर नजर डालें तो इसमें जनरेटिव AI भी शामिल है। दरअसल लोगों में AI फीचर्स को लेकर उत्साह देखा जा रहा है लोगों द्वारा इसे जमकर पसंद किया जा रहा है। जिसके चलते अब स्मार्टफोन निर्माता कंपनी इन विषयों पर ज्यादा ध्यान दे रही है। कंपनियों द्वारा ताकतवर CPU, NPU और GPU चिप्स वाले फोन्स का निर्माण किया जा रहा है। बता दें कि इन चिप्स की कीमत काफी ज्यादा महंगी होती है। ऐसे में इन चिप्स के इस्तेमाल के साथ ही फोन्स की कीमत भी बढ़ जाती है। इन चिप्स को बनाने में उपयोग होने वाले कॉम्पोनेंट्स की कीमत भी लगातार बढ़ रही है। ऐसे में स्मार्टफोन्स की कीमत भी बढ़ रही है।

कितनी बढ़ सकती है 2025 में कीमत?

हालांकि कीमत बढ़ने की एक वजह यह भी मानी जा रही है कि अब समय के साथ टेक्नोलॉजी अपडेट हो रही है। ऐसे में अपडेट के साथ कीमत में इजाफा हो रहा है। दरअसल अब स्मार्टफोन्स में अच्छा कैमरा और ज्यादा समझदार वर्चुअल असिस्टेंट शामिल किया जा रहा है। इसके साथ ही फोन में और भी कई फीचर्स ऐसे हैं जो अपडेट हो रहे हैं। ऐसे में टेक्नोलॉजी के साथ-साथ स्मार्टफोन की कीमतों में भी बढ़ावा देखने को मिल रहा है। कीमतों पर नजर डाली जाए तो 2025 में लगभग इसमें 5% तक बढ़ सकती है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews