Android यूजर्स सावधान! ये 17 Apps खाली कर सकते हैं आपका बैंक अकाउंट, यहाँ देखें लिस्ट

Android यूजर्स सावधान! ये 17 Apps खाली कर सकते हैं आपका बैंक अकाउंट, यहाँ देखें लिस्ट

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। एंड्रॉयड यूजर्स (Android users) के लिए एक जरूरी खबर है। रिपोर्ट के मुताबिक कुछ ऐसे Apps हैं, जो आपका आपका डेटा चुराते हैं। इसके अलावा ये ऐप्स आपके बैंक की डीटेल भी चुराते हैं। इतना ही ये मेलवेयर आपके प्राइवसी को भी अटैक कर सकते हैं। ऐसे 17 ऐप्स पाए गए हैं हो आपका डेटा चुराने का काम करते हैं। इन ऐप्स को ड्रॉपर ऐप्स कहा जाता है। यदि आपके स्मार्टफोन में भी ये ऐप्स है तो इन्हें तुरंत डिलीट कर दें।

यह भी पढ़े… Oppo A77: यह दमदार स्मार्टफोन जल्द होगा भारत में लॉन्च, बहुत कम होगी कीमत, मिलेंगे धांसू फीचर्स, जानें

गूगल प्लेस्टोर पर भी ये ऐप्स देखे गए हैं और अब तक कई यूजर्स इन्हें डाउनलोड कर चुके हैं। इन ऐप्स की जानकारी ट्रेंड माइक्रो ने दी है। पिछले साल भी ट्रेंड माइक्रो की एक रिपोर्ट में ऐसी कई ऐप्स शामिल थे, जो चोरी चुपके डेटा चुराने का काम करते हैं, हालांकि गूगल प्ले स्टोर से इन ऐप्स को हटा दिया गया था।

यह भी पढ़े… Rare Clip : 67 साल पहले ऐसे होती थी फैशन परेड, देखिये फ्लोरिडा में हुआ under water fashion show

यह मेलवेयर आपके डेटा को धीरे-धीरे चुराते हैं, जिसका पता भी आपको नहीं चलता। और आपके बैंक डीटेल की मदद से ये आपका अकाउंट भी खाली कर सकते हैं। इन मेलवेयर की मदद से हैकर्स आपके दोस्तों और परिजनों को भी मैसेज भेज सकते हैं।  यदि आप भी अपनी प्राइवसी और डेटा को बचाना चाहते हैं तो तुरंत इन ऐप्स को डिलीट कर दें। इन मेलवेयर वाले ऐप्स की लिस्ट नीचे दी गई है।

  • रूस्टर VPN
  • कॉल रीकॉर्डर APK
  • डॉक्यूमेन्ट स्कैनर-पीडीएफ़ क्रीऐटर
  • सुपर क्लीनर-हाइपर एण्ड स्मार्ट
  • ईगल फोटो एडिटर
  • यूनिवर्सल सेवर प्रो
  • एक्स्ट्रा क्लीनर
  • कॉल रीकॉर्डर प्रो
  • क्रिप्टो Utils
  • फिक्स क्लीनर
  • लकी क्लीनर
  • यूनिवर्सल सेवर प्रो
  • जस्ट इन-वीडियो मोशन
  • Conquer डार्कनेस
  • डॉक्यूमेन्ट स्कैनर प्रो
  • Unicc QR Scanner
  • Simpli Cleaner
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews