ये 5 Android Apps चुराते हैं आपका डेटा, तुरंत कर दें डिलीट, वरना खाली हो जाएगा आपका अकाउंट

ये 5 Android Apps चुराते हैं आपका डेटा, तुरंत कर दें डिलीट, वरना खाली हो जाएगा आपका अकाउंट

Dangerous Android Apps: टेक्नोलॉजी और विज्ञान क्षेत्र में जितनी तेजी से विकास हो रहा है, वैसे ही स्कैम के मामले बढ़ते जा रहे हैं। स्कैमर्स और हैकर्स आयदिन धोखा देने के अलग-अलग हथकंडे अपनाते रहते हैं। इन हालातों में यूजर्स को सतर्क रहने की जरूरत होती है। आपका स्मार्टफोन आपके पूरे अकाउंट को खाली कर सकता है, जिसकी भनक भी आपको नहीं होगी। हाल ही में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक कुछ ऐसे ऐप्स हैं जो यूजर्स का पर्सनल डेटा चुराने का काम करते हैं और आपके अकाउंट को भी खाली कर सकते हैं।

इन बातों का रखे ख्याल

अक्सर ऐसे खतरनाक ऐप्स की रिपोर्ट आती रहती है। इसलिए यूजर्स का सावधान रहना बहुत अनिवार्य होता है। यदि आप भी इन मैलवेयर्स से खुद का बचाव करना चाहते हैं तो कुछ बातों का ख्याल रखना जरूरी होता है। कभी भी थर्ड पार्टी प्लाटफॉर्म से कोई भी ऐप डाउनलोड ना करें। हमेशा प्ले स्टोर का इस्तेमाल करें। कोई भी ऐप इन्सटॉल करने से पहले उसकी रेटिंग देखें। साथ ही रिव्यू और वेरीफिकेशन भी चेक जरूर करें।

डिलीट कर दें ये 5 ऐप्स

ऐसे ही कुछ मैलवेयर ऐप्स के बारे में हम आपको बताने जा रहा है। जो चोरी-छुपके आपका डेटा चुरा कर स्कैमर्स तक पहुंचाता। जिसमें ईमेल आईडी, पासवर्ड, क्रेडिट और डेबिट कार्ड डिटेल्स भी शामिल होते। उसके बाद इन डेटा का इस्तेमाल आपके अकाउंट से पैसा चुराने और अन्य गलत कामों के लिए किया जाता है। रिपोर्ट के मुताबिक 5 ऐसे एंड्रॉयड ऐप्स हैं जो लाखों यूजर्स द्वारा इंस्टॉल भी किये जा चुके हैं। यदि आपके स्मार्टफोन्स में ये ऐप्स डाउनलोडेड हैं तो उन्हें तुरंत डिलीट कर दें, सभी के नाम नीचे दिए गए हैं।

  • My Finance Tracker
  • File Manager Small Lite
  • Recover Audio, Images And Videos
  • Codice Fiscale 2022
  • Zetter Authentication
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews