इस कंपनी ने पेश किया शानदार रिचार्ज प्लान, अब मात्र इतने में मिलेगा Free इंटरनेट के साथ Netflix, Prime का भी सब्सक्रिप्शन

क्या आप जानते हैं Excitel ने एक शानदार रिचार्ज प्लान पेश किया है। बता दें कि इस रिचार्ज में Netflix, Amazon Prime जैसे 18 ओटीटी प्लेटफार्म्स और 150 से अधिक टीवी चैनलों की memberships भी दी जा रही है।
इस कंपनी ने पेश किया शानदार रिचार्ज प्लान, अब मात्र इतने में मिलेगा Free इंटरनेट के साथ Netflix, Prime का भी सब्सक्रिप्शन

भारत में इंटरनेट सर्विस प्रदान करने वाली कंपनियों जैसे Jio और Airtel को चुनौती देते हुए अब Excitel ने शानदार एंट्री की है। दरअसल Excitel ने अब अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए कंपनी के नए ब्रॉडबैंड प्लान्स के साथ आकर्षक ऑफर पेश कर दिया है। जानकारी के अनुसार कंपनी द्वारा दिए गए इस ऑफर में ग्राहकों को तीन महीने तक मुफ्त इंटरनेट के साथ-साथ Netflix, Amazon Prime जैसे 18 ओटीटी प्लेटफार्म्स और 150 से अधिक टीवी चैनलों की memberships भी दी जा रही है।

दरअसल सस्ते और बेहद फायदेमंद होने के चलते अब लोगों के बीच यह प्लान चर्चा का विषय बन गया है। असल में इसका कारण यह भी है कि जहां एक और बाकि कंपनियों द्वारा अपने रिचार्ज प्लान को महंगा किया जा रहा है वहीं Excitel द्वारा सस्ता और किफायती रिचार्ज प्लान दिया जा रहा है।

जानिए कितने का है यह प्लान

बता दें कि Excitel ने अपने ग्राहकों के लिए मात्र 499 रुपये प्रति महीने का एक बेहद ही शानदार रिचार्ज प्लान लॉन्च किया है। दरअसल अगर ग्राहक इस प्लान का लाभ 9 महीनों तक लेते हैं, तो उन्हें इसमें अतिरिक्त 3 महीने का मुफ्त इंटरनेट भी दिया जाएगा। जानकारी के अनुसार इस प्लान के तहत, Excitel 18 ओटीटी प्लेटफार्मों की मेम्बरशिप और 150 से अधिक टीवी चैनलों का एक्सेस भी दे रही है।

दरअसल इसमें Amazon Prime, Netflix, Disney+ Hotstar, Sony Liv, Zee5, AltBalaji जैसे प्रमुख ओटीटी सर्विस शामिल की गई हैं। दरअसल यह खास ऑफर उन ग्राहकों के लिए बताया जा रहा है, जो मनोरंजन की सुविधाएं चाहते हैं।

ग्राहकों के लिए ‘Big Screen Plans’

जानकारी के अनुसार Excitel ने हाल ही में ग्राहकों के लिए ‘Big Screen Plans’ नाम से दो नए ब्रॉडबैंड पैकेज पेश किए हैं। बता दें कि ये प्लान्स खास उन ग्राहकों के लिए बनाए गए हैं, जिसे हाई क्वालिटी की सेवाओं और इंटरनेट के साथ बेहतरीन मनोरंजन विकल्पों की तलाश रहती हैं। वहीं इन प्लान्स की कीमत 1,299 रुपये और 1,499 रुपये निर्धारित की गई है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews