इस कंपनी की कार आपको बचायेगी Road Accident से! समझें क्या है तकनीक

इस कंपनी की कार आपको बचायेगी Road Accident से! समझें क्या है तकनीक

ऑटोमोबाइल, डेस्क रिपोर्ट। बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं (Road Accident) से आज पूरी दुनिया चिंतित है, सरकारें इस पर अंकुश लगाने के प्रयास कर रही है, मोटर व्हीकल एक्ट में संशोधन कर रही हैं वहीं अब वाहन निर्माता कंपनियां भी इसे लेकर अधिक गंभीर हो गई हैं। दावा किया जा रहा है कि अब ऐसे कार का निर्माण हो रहा है जो सड़क दुर्घटना में आपको पूरी तरह सुरक्षित रखेगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दुनिया की सबसे बड़ी लग्जरी वाहन निर्माता कंपनी मर्सिडीज – बेंज (Mercedes Benz) एक ऐसी कार तकनीक विकसित कर रही है जिसके बाद एक्सीडेंट होने पर अंदर बैठा व्यक्ति पूरी तरह सुरक्षित रहेगा, इसे ऐसे भी समझ सकते हैं कि एक्सीडेंट होगा ही नहीं।

ये भी पढ़ें – इस मनोविज्ञान को समझ लेंगे तो सुकून भरा रहेगा जीवन

कंपनी का कहना है कि वो एक ऐसी तकनीक पर काम कर रही है कि जिसके बाद एक्सीडेंट होगा ही नहीं। कहा जा रहा है कि कंपनी साल 2050 तक “विजन जीरो” लक्ष्य पर काम कर रही है। इस तकनीक के प्रयोग के बाद मर्सिडीज की कोई भी कार कभी दुर्घटनाग्रस्त नहीं होगी।

ये भी पढ़ें – Indian Railways Update : 175 ट्रेन आज रद्द रहेंगी, आपकी बुकिंग तो नहीं? जरूर देखें IRCTC की लिस्ट

रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी अपनी ऑटोनोमस ड्राइविंग टेक्नोलॉजी को अपग्रेड कर रही है, जिससे दुर्घटना-मुक्त भविष्य हो सके। हालांकि, अभी तक कारों में अधिकतम लेवल-2 ADAS सेफ्टी टेक्नोलॉजी ही मिलती है। उम्मीद है कि इस टेक्नोलॉजी के विकसित होने के बाद एक्सीडेंट्स की संभावनाएं काफी हद तक कम हो जाएंगी।

ऐसे समझें विजन जीरो

गौरतलब है कि मर्सिडीज-बेंज सड़क दुर्घटनाओं से व्यक्ति को पूरी तरह से सुरखित रखने पर काम कर रही है उसका ‘विजन जीरो’ एक ऐसा फ्यूचर प्लान है, जिससे साल 2050 तक मर्सिडीज कारों का रोड एक्सीडेंट लेवल जीरो हो जाएगा। कंपनी की माने तो इसके लिए वो 1969 से रोड एक्सीडेंट्स का अध्ययन कर रही है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews