मोबाइल फोन में मौजूद ये फीचर बताएगा कि आपको बुखार है या नहीं, ऐसे जानें अपना बॉडी टेंपरेचर

पुलिस ने खोजे चोरी हुए मोबाईल, 04 लाख कीमत के मोबाईल फरियादियों को लौटाए

Mobile Feature: हर मोबाइल फोन अलग-अलग होते हैं। मोबाइल फोन में मौजूद फीचर ही उन्हें एक दूसरे से अलग और बेहतर बनाने में मदद करते हैं। अब तक ऐसे कई तमाम फीचर के बारे में आपने सुना होगा या आप जानते होंगे। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे नए फीचर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे जानने के बाद आप भी हैरान रह जाएंगे। अब आने वाले समय में आपको इस स्मार्टफोन में जल्द ही एक ऐसा फीचर मिलने वाला है, जो थर्मामीटर का काम करता है यानी जो आपकी बुखार को मापता है और टेंपरेचर बताता है।

बुखार मापने के लिए थर्मामीटर का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आने वाले समय में मार्केट में एक ऐसा स्मार्टफोन आने वाला है जो आपको बुखार मापने के लिए थर्मामीटर की जरूरत नहीं पड़ने देगा। जी हां, बिल्कुल सही सुना आपने, क्योंकि बहुत जल्द ही बाजार में एक ऐसा फोन आने वाला है जिसकी मदद से आप आसानी से यह पता कर पाएंगे कि आपको बुखार है या नहीं साथ ही साथ आप बुखार का टेंपरेचर भी जान पाएंगे। हाल ही में गूगल ने पिक्सल 8 प्रो स्माटफोन में ह्यूमन बॉडी के टेंपरेचर को मापने की सुविधा दी है। चलिए इस लेख के द्वारा समझते हैं कि यह फीचर किस तरह काम करेगा और आप इस सुविधा का फायदा कैसे उठा पाएंगे।

किस फोन में मिलेगी टेंपरेचर सेंसर की सुविधा

Pixel 8 Pro में मिलेगी टेंपरेचर सेंसर की सुविधा। यह एक प्रकार की ऐप बेस्ड स्मार्टफोन सुविधा है, जिससे शरीर का तापमान मापा जा सकता है। बुखार मापने के लिए फोन में लगे कैमरा वाइजर के कांटेक्ट में आपको आना होगा, इसके बाद ही यह सेंसर काम करेगा। आपको बता दें, इस सेंसर में मेटल, कार्बनिक और लिक्विड फॉर्म जैसी कई लेयर्स लगी हुई है जो तापमान को मापने की अनुमति देता है।

कैसे काम करता है टेंपरेचर सेंसर

Pixel 8 Pro स्मार्टफोन में इंफ्रारेड सेंसर और बॉडी टेंपरेचर ऐप के साथ बॉडी का तापमान मापा जा सकता है। आपको बता दें, यह सेंसर न सिर्फ ह्यूमन बॉडी बल्कि किसी भी वस्तु का टेंपरेचर भी बता सकता है। ये किसी भी वस्तु या इंसान से निकलने वाली इंफ्रारेड रेडिएशन को मापता है। बुखार का टेंपरेचर मापने के लिए किसी व्यक्ति के माथे पर लगाकर स्कैन किया जाता है। इस तरह शरीर के तापमान का पता लगाया जा सकता है।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews