Oppo का यह शानदार फोन भारतीय बाजार में करने जा रहा बड़ा धमाका, 50MP कैमरा और 6GB रैम, यहां जानिए इसके बाकी फीचर्स

भारतीय बाजार में एक बार फिर चर्चित स्मार्टफोन कंपनी Oppo ने शानदार फोन लॉन्च किया है। दरअसल कंपनी यह फोन जबरदस्त फीचर्स के साथ भारतीय बाजार में पेश किया है।
Oppo का यह शानदार फोन भारतीय बाजार में करने जा रहा बड़ा धमाका, 50MP कैमरा और 6GB रैम, यहां जानिए इसके बाकी फीचर्स

चीनी स्मार्टफोन निर्माता और भारतीय बाजार में चर्चित कंपनी Oppo अब जल्द ही एक बार फिर भारतीय बाजार में एक नया और बड़ा धमाका करने जा रही है। दरअसल कंपनी ने हाल ही में Oppo A3 5G स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है, जो 6GB रैम और 50 मेगापिक्सल के शानदार कैमरा जैसे आकर्षक फीचर्स दे रहा है।

बता दें कि इस स्मार्टफोन की एक खासियत यह भी है कि इसे बजट फ्रेंडली कीमत पर कंपनी द्वारा उपलब्ध करवाया गया है, जिससे मिड-रेंज सेगमेंट के ग्राहकों के बीच इसकी लोकप्रियता और भी बढ़ गई है।

शानदार डिजाइन और डिस्प्ले के साथ Oppo A3 5G हुआ लॉन्च

दरअसल Oppo A3 5G का डिजाइन बेहद खूबसूरत और प्रीमियम फोन का एहसास यूजर्स को दिलाता है। दरअसल इसमें 6.67 इंच का एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। बता दें कि यह डिस्प्ले न केवल शानदार और एचडी पिक्चर क्वालिटी देता है, बल्कि इसके साथ ही गेमिंग और वीडियो स्ट्रीमिंग के लिए भी बेहतरीन विकल्प है।

पॉवरफुल प्रोसेसर:

इसके साथ ही इस स्मार्टफोन में मीडियाटेक डाइमेंशन 6300 SoC प्रोसेसर का उपयोग किया गया है, जो इसे शानदार प्रदर्शन और मल्टीटास्किंग के लिए एक स्पेशल फोन बनता है। साथ ही, इसमें माली-G57 GPU भी शामिल है, जो ग्राफिक्स की गुणवत्ता को डेवेलप करता है और गेमिंग के अनुभव को और भी अधिक पॉवरफुल बनाता है।

रैम और स्टोरेज:

जानकारी के अनुसार Oppo A3 5G में 6GB LPDDR4X रैम दी गई है, जिसे 6GB तक एक्सपेंड किया जा सकता है। इसके अलावा, फोन में 128GB eMMC 5.1 इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। इस तरह यूजर्स को स्टोरेज को लेकर कोई परेशानी नहीं होगी।

जानिए कितनी है इसकी कीमत

बता दें कि Oppo A3 5G का 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाला सिंगल वेरिएंट केवल 15,999 रुपये में उपलब्ध है। वहीं इस प्राइस रेंज में यह फोन मिड-रेंज कैटेगरी के ग्राहकों के लिए एक शानदार विकल्प हो सकता है। यह स्मार्टफोन ओप्पो की आधिकारिक वेबसाइट पर से खरीदा जा सकता है। Oppo A3 5G दो आकर्षक रंगों – ओशन ब्लू और नेबुला रेड में आता है। इसके अलावा, वनकार्ड, बैंक ऑफ बड़ौदा और एसबीआई बैंक कार्ड से खरीदारी करने पर 10 प्रतिशत का इंस्टैंट डिस्काउंट भी मिल रहा है, जिससे फोन की कीमत और कम हो जाएगी।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews