एक बार फिर ठप हुआ UPI, सेवाएं बाधित, कई यूजर्स परेशान, नहीं हो पा रहा ट्रांजैक्शन 

2 अप्रैल को भी भारत के कई शहरों में यूपीआई सेवाएं ठप रही। लोगों को लेनदेन में परेशानी हो रही है।
UPI is down, users are unable to make payments, lakhs are unable to make online payments

UPI Down: बुधवार को देशभर के कई जगहों पर यूपीआई सेवाएं बाधित रही। लोगों को गूगल पे, फोन पे, पेटीएम और अन्य ऐप के जरिए ट्रांजैक्शन करने में परेशानी का सामना करना पड़ा। एक हफ्ते में दूसरी बात लोगों ने दूसरी बार आउटेज का मामला आया है।

डाउनडिटेक्ट की रिपोर्ट के मुताबिक 2 अप्रैल रात 8 बजे के आसपास 449 यूजर्स ने सेवाएं में रुकावट की शिकायत की दर्ज की। करीब 57% को एक ही समस्या का सामना करना पड़ा। उपभोक्ता फंड रिसीव और सेंड नहीं कर पा रहें। 39% यूजर्स के पेमेंट पर भी प्रभाव पड़ा। 4% यूजर्स ने यूपीआई द्वारा संचालित ऐप इकोसिस्टम ऐप प्रभावित होने की शिकायत दर्ज की है।

26 मार्च को भी डाउन था यूपीआई 

26 मार्च को यूपीआई डाउन था। करीब 2 घंटे तक सेवाएं बाधित थी। एक घंटे में 3,000 से अधिक शिकायत सामने आई है। इस दौरान यूजर्स पी2पी और मर्चेंट्स ट्रांजैक्शन नहीं कर पा रहे थे। क्यूआर कोड और यूपीआई आईडी दोनों ही मेथड काम नहीं कर रहे थे।

क्या थी एनपीसीआई की प्रतिक्रिया?

नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने इस डाउनटाइम को लेकर सोशल मीडिया “X” पर पोस्ट साझा किया था। एनपीआई ने कहा, “रुक-रुक कर तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ा। जिसके कारण यूपीआई में आंशिक गिरावट आई। अब इसपर ध्यान दिया गया है। सिस्टम स्टेबल है। असुविधा के लिए खेद है।” इसके दूसरे दिन बाद भी कई यूजर्स से शिकायत की।

मंगलवार को एसबीआई यूपीआई सेवाएं भी बाधित

1 अप्रैल को एसबीआई की यूपीआई सेवाएं भी बाधित थी। लोग ऑनलाइन पेमेंट नहीं कर पा रहे थे। इस मामले एनपीसीआई ने कहा, “वित्तवर्ष खत्म होने के कारन कई सरकारी संस्थाएं और बैंक लेनदेन अस्वीकार कर रहे हैं। यूपीआई अच्छा काम कर रहा है। संबंधित बैंक के साथ मिलकर हम निवारण पर काम कर रहे हैं।”

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews