Vi ने पेश किया शानदार रिचार्ज प्लान, मात्र 26 रुपये में मिलेगा यूजर्स को 1.5GB अतिरिक्त डेटा

क्या आप एक Vodafone Idea (Vi) यूजर हैं? यदि ऐसा है तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है। दरअसल Vodafone Idea (Vi) ने एक शानदार और बेहद सस्ता रिचार्ज प्लान लॉन्च किया है।
Vi ने पेश किया शानदार रिचार्ज प्लान, मात्र 26 रुपये में मिलेगा यूजर्स को 1.5GB अतिरिक्त डेटा

Vodafone Idea (Vi) ने अपने ग्राहकों को बड़ी खुशखबरी दी है। दरअसल कंपनी ने अपने ग्राहकों के लिए केवल 26 रुपये का एक नया डेटा वाउचर पेश किया है। जानकारी के अनुसार Vi का यह रिचार्ज प्लान एयरटेल के इसी कीमत वाले वाउचर को टक्कर देने के लिए लॉन्च किया गया है। बता दें कि देश की तीसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Vi इस वाउचर के चलते अपने यूजर्स को 1.5GB अतिरिक्त डेटा की बड़ी सुविधा दे रही है।

जानकारी के अनुसार हाल ही में टेलीकॉम कंपनियों जिसमें airtel, jio और Vi शामिल है, ने अपने रिचार्ज प्लान की कीमतें बढ़ाई हैं, लेकिन अब Vi ने अपने यूजर्स को राहत देते हुए यह सस्ता विकल्प यूजर्स के लिए पेश किया है।

26 रुपये के प्लान में 1.5GB अतिरिक्त डेटा

दरअसल Vi के इस 26 रुपये के प्लान में 1.5GB अतिरिक्त डेटा उपलब्ध कराया जा रहा है, हालांकि इसकी वैधता सिर्फ 1 दिन के लिए होगी। वहीं यह एक डेटा वाउचर है, जिसमें कॉलिंग या SMS जैसी सुविधाएं शामिल नहीं की गई हैं। यानी इस रिचार्ज से आप कॉल या SMS का फायदा नहीं ले पाएंगे। यह प्लान उन यूजर्स के लिए उपयुक्त है, जिनका डेली डेटा खत्म हो गया हो और जिन्हें तुरंत अतिरिक्त डेटा की जरूरत पड़ रही है।

Airtel और Vi का आमना-सामना

दरअसल Airtel और Vi दोनों का 26 रुपये वाला प्लान खास तौर पर डेटा की जरूरतों को पूरा करने के लिए ही यूजर्स के लिए बनाया गया है। हालांकि, इस वाउचर का लाभ तभी उठाया जा सकता है जब यूजर के नंबर पर एक सक्रिय बेस प्लान चल रहा हो, जिसमें कॉलिंग और SMS की सुविधाएं शामिल हों। जानकारी के अनुसार बिना किसी एक्टिव बेस प्लान के, यह वाउचर प्रभावी नहीं हो सकेगा। बता दें कि यह प्लान उन यूजर्स के लिए लाभकारी है, जिन्हें दैनिक डेटा समाप्त होने पर तुरंत अतिरिक्त डेटा की आवश्यकता पड़ती है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews