Vivo V30e 5G Launch: कमाल के फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च हुआ वीवो का नया स्मार्टफोन, जानें कितनी है कीमत

Vivo V30e 5G Launch: वीवो ने अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है, जिसका नाम वीवो V30e 5G है। आइए जानते है इस फोन से जुड़े फीचर्स के बारे में।
Vivo V30e 5G Launch: कमाल के फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च हुआ वीवो का नया स्मार्टफोन, जानें कितनी है कीमत

Vivo V30e 5G Launch: वीवो ने भारत में अपनी V30 सीरीज का नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। वीवो के नए स्मार्टफोन का नाम V30e 5G है। इसकी लॉन्चिंग दोपहर 12 बजे हुई, वहीं फ्लिपकार्ट पर इसका टीजर भी देखने को मिला। जिसमें वीवो का नया स्मार्टफोन कई फीचर्स के साथ बाजार में उतारा गया है। कर्व्ड डिस्प्ले के साथ इस फोन को दो रंगों में पेश किया गया है।

Vivo V30e के फीचर्स

वीवो ने अपने नए स्मार्टफोन को कर्व्ड डिस्प्ले के साथ उतारा है। वीवो द्वारा जारी प्रमोशनल टीजर में फोन को मैट फिनिश और कॉन्ट्रास्टिंग ग्लॉसी स्ट्रिप के साथ डार्क वाइन कलर में देखा गया है। वहीं इस फोन में डुअल लेंस और फ्लैश से लैस एक खास सर्कूलर कैमरा मॉड्यूल भी है। कैमरा की बात करें तो इसमें 50-मेगापिक्सल का मेन सेंसर और 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड एंगल लेंस लगा है। वहीं वीवो के सिग्नेचर ऑरा लाइट से फोटो की क्वालिटी अच्छी हो सकती है।

फास्ट चार्जिंग का दावा

कंपनी ने बताया कि पावर के लिए Vivo V30e में 44W वायर्ड चार्जिंग के साथ 5,500mAh की बैटरी दिया गया है। इस फोन में वॉटर वेट डिस्प्ले होने की भी उम्मीद है, यानी फोन का डिजाइन कुछ इस तरह किया गया है कि ये गीले हाथों या बरसात में भी रिस्पॉन्स दें।

जानें कितनी है कीमत?

भारत में Vivo V30e की शुरुआती कीमत 30,000 रुपये से भी कम कीमत में हो सकती है। वहीं कंपनी ने ये पहले ही बता दिया है कि वीवो का नया स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट और कंपनी के ऑफिशियल स्टोर पर उपलब्ध होगा।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews