Vivo ने लॉन्च किया स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर के साथ दुनिया का पहला Foldable स्मार्टफोन, स्लिम डिजाइन, जानें फीचर्स

vivo new foldable smartphone

Vivo New Foldable Smartphone: वीवो ने दुनिया का स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 के साथ दुनिया का पहला फोल्डेबल स्माटफोन लॉन्च कर दिया है। फिलहाल, इसे चीन में पेश किया गया है। जल्द ही भारत में एंट्री लेने वाला है। इस डिवाइस का नाम Vivo X Fold 3 Pro है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो यह भारत में में लॉन्च होने वाला सबसे पतला फोल्डेबल स्माटफोन होगा। हालांकि भारत में लॉन्च डेट को अब तक कंपनी ने कोई भी घोषणा नहीं की है।

vivo new foldable smartphone

डिस्प्ले

नया वीवो X फोल्ड 3 6.53 इंच AMOLED एक्सटर्नल स्क्रीन और 8.03 इंच फोल्डेबल अमोलेड इंटरनल स्क्रीन के साथ आता है। दोनों ही स्क्रीन में 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। अल्ट्रासोनिक इन डिस्प्ले  फिंगरप्रिंट सेंसर दोनों ही स्क्रीन में मिलता है।

vivo new foldable smartphone

फीचर्स

यह एंड्रॉयड 14 पर आधारित है। इसमें वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, IR ब्लास्टर और अल्युमिनियम एलॉय फ्रेम मिलता है। इसका वजन 236 ग्राम है। फोल्ड होने पर इसका डायमेंशन 159.96×72.55×11.2 mm रहता है। अनफोल्ड करने पर इसका डायमेंशन 159.96×142.4 x 5.2mm होता है। स्मार्टफोन में IPX8 रेटिंग, आर्मर ग्लास ,कार्बन फाइबर हिन्ज, यूटीजी + इंपैक्ट रेजिस्टेंट फिल्म, 5700mAh की बैटरी 100W वायर्ड चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।

vivo new foldable smartphone

 कैमरा

हैंडसेट में 50 मेगापिक्सल ओमनीविजन OV50H (OIS सपोर्ट) मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल सैमसंग JN1 अल्ट्रा वाइड और 64 मेगापिक्सल टेलिफोटो कैमरा ओआईएस सपोर्ट के साथ मिलता है।

उपलब्धता और कीमत

स्मार्टफोन के दो कलर ऑप्शन लॉन्च किए गए हैं, जिसमें ब्लैक और व्हाइट शामिल हैं।  अलग-अलग स्टोरेज वेरिएंट की कीमत भी अलग है।  16GB+ 512 जीबी मॉडल की कीमत करीब 1,17,100 रुपये और और 1GB+1TB मॉडल की कीमत 1, 28, 800 रुपये है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews