वोडाफोन आइडिया ने अपने ग्राहकों को दिया बड़ा झटका! अपने डेली डेटा पैक की कीमतों में किया बड़ा बदलाव

यदि आप वोडाफोन आइडिया के ग्राहक हैं, तो आपको बड़ा झटका लग सकता है। दरअसल, कंपनी ने अपने डेली डेटा पैक में बड़ा बदलाव किया है। कंपनी ने अपने डेली डेटा पैक की कीमतों को अब बढ़ा दिया है। इस खबर में जानिए कि अब वोडाफोन आइडिया के डेली डेटा पैक की नई कीमतें क्या हैं।
वोडाफोन आइडिया ने अपने ग्राहकों को दिया बड़ा झटका! अपने डेली डेटा पैक की कीमतों में किया बड़ा बदलाव

नए साल की शुरुआत होते ही टेलीकॉम कंपनियों ने अपने ग्राहकों को झटका देना शुरू कर दिया है। सबसे पहले जियो ने अपने रिचार्ज प्लान महंगे कर दिए थे, और अब वोडाफोन आइडिया ने भी अपने ग्राहकों को झटका देते हुए अपने रिचार्ज प्लान की कीमतें बढ़ा दी हैं।

जानकारी के मुताबिक, वोडाफोन आइडिया ने अपना सबसे सस्ता डेटा प्लान महंगा कर दिया है। इससे पहले 2024 में भी इस प्लान की कीमतों में इजाफा किया गया था। 2024 में इस प्लान की कीमत 19 रुपये से बढ़ाकर 22 रुपये कर दी गई थी।

अब इतने में मिलेगा यह रिचार्ज प्लान

वहीं, अब वोडाफोन आइडिया ने 22 रुपये वाले इस डेटा प्लान की कीमत बढ़ाकर 23 रुपये कर दी है। इस डेटा प्लान में यूजर्स को 1GB इंटरनेट मिलता है, जिसकी वैलिडिटी एक दिन की रहती है। पहले यह प्लान 19 रुपये में आता था, लेकिन अब इसकी कीमत 23 रुपये हो चुकी है। इस कीमत में बढ़ोतरी का असर उन ग्राहकों पर अधिक पड़ेगा जो डेटा खत्म होने के बाद अतिरिक्त डेटा खरीदते हैं और एक दिन के लिए डेटा पैक का उपयोग करते हैं। अब उन्हें इसके लिए ज्यादा पैसे चुकाने होंगे।

रिलायंस जियो ने भी अपने रिचार्ज प्लान में बदलाव किया

बता दें कि वोडाफोन आइडिया से पहले रिलायंस जियो ने भी अपने रिचार्ज प्लान में बदलाव किया था। 2024 में कंपनी 19 रुपये में 1.5GB डेटा प्रदान करती थी, जिसे मौजूदा प्लान की वैधता तक इस्तेमाल किया जा सकता था। लेकिन कंपनी ने इस प्लान में बदलाव करते हुए अब 19 रुपये में 1.5GB डेटा की वैधता एक दिन कर दी है, यानी अब यूजर्स को इस डेटा का इस्तेमाल एक ही दिन में करना होगा। वहीं, वोडाफोन आइडिया ने 5G सर्विस को लेकर भी एक अपडेट दिया है। कंपनी का कहना है कि मार्च 2025 तक 75 बड़े शहरों में 5G कनेक्टिविटी शुरू कर दी जाएगी। 5G रिचार्ज प्लान की कीमतें अन्य कंपनियों के मुकाबले 15% तक कम रखे जाने की योजना है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews