इंतजार खत्म! Twitter का यह नया फीचर यूजर्स को देगा अपनी गलती सुधारने की सुविधा 

इंतजार खत्म! Twitter का यह नया फीचर यूजर्स को देगा अपनी गलती सुधारने की सुविधा 

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। जल्द ही ट्विटर अपने यूजर्स को एक नया फीचर देने वाला है। फिलहाल ट्विटर के Edit बटन के फीचर पर काम जारी है, ट्विटर ने ऑफीशियली यह घोषणा की है कि वह अपने एडिट बटन के फीचर पर काम कर रहे हैं। हालांकि इससे पहले साल 2020 में कंपनी ने कंफर्म कर दिया था कि एडिट बटन प्लेटफार्म पर इन्ट्रोडूस नहीं करने वाला है। Edit बटन की सुविधा यूजर्स को retweets और रिप्लाई में सुधार करने की सुविधा उपलब्ध करवाएगा। इस फीचर के आने के बाद यूजर्स को अपने रिप्लाई और Tweet को डिलीट करने की जरूरत नहीं होगी।

यह भी पढ़े…  लाखों कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, इस दिन मिलेगा एरियर के साथ बढ़ा हुआ DA, सैलरी में आएगा उछाल

टि्वटर यूजर्स काफी लंबे समय से एडिट बटन की डिमांड कर रहे थे, जिस पर अब कंपनी ने काम करने की घोषणा कर दी है। ट्विटर का कहना है कि इस फीचर को सबसे पहले ट्विटर ब्लू लैब के साथ टेस्ट किया जाएगा। कंपनी के हेड ऑफ कंज्यूमर प्रोडक्ट Jay Sullivan ने बताया कि एडिट बटन की डिमांड काफी लंबे समय से कर रहे थे। उन्होंने यह भी कहा कि Edit बटन का गलत यूज भी किया जा सकता है। बटन को ट्रांसपेरेंसी, कंट्रोलस् और टाइम लिमिट लिए भी गलत प्रयोग में लाया जा सकता है, पब्लिक में हो रही बातचीत को भी बदला जा सकता है। इस फीचर को लॉन्च करने में थोड़ा टाइम लगेगा और विचार विमर्श करने के बाद ही Edit बटन को लॉन्च किया जाएगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews