Web Users: अब वेब यूजर्स ऑफलाइन डाउनलोड का उठा सकेंगे फायदा, YouTube Music ने लिया फैसला, पढ़े खबर

Web Users: अब वेब यूजर्स ऑफलाइन डाउनलोड का उठा सकेंगे फायदा, YouTube Music ने लिया फैसला, पढ़े खबर

Web Users: यूट्यूब म्यूजिक अब जल्द ही वेब यूजर्स को भी ऑफलाइन म्यूजिक डाउनलोड करने की सुविधा देने जा रहा है। दरअसल यह फीचर पहले केवल मोबाइल यूजर्स के पास ही उपलब्ध था। लेकिन अब इसे वेब यूजर्स भी इस्तेमाल कर सकेंगे। इसका अर्थ है कि वे अपने कंप्यूटर या लैपटॉप पर भी अपने पसंदीदा गाने ऑफलाइन सुन सकेंगे। हालांकि अभी गूगल द्वारा यूट्यूब म्यूजिक के वेब वर्जन पर ऑफलाइन डाउनलोड की टेस्टिंग की जा रही है।

10 गाने तक को ऑफलाइन डाउनलोड करने की अनुमति:

यह नई फीचर वेब यूजर्स को 10 गाने तक को ऑफलाइन डाउनलोड करने की अनुमति देगा। इससे वे बिना इंटरनेट कनेक्शन के भी अपने मनपसंद गानों का आनंद ले सकेंगे। दरअसल इसे एक बहुत ही उपयोगी और सुविधाजनक फीचर माना जा रहा है, खासकर उन यूजर्स के लिए जो अक्सर इंटरनेट से दूर रहते हैं या जिनका इंटरनेट कनेक्शन अस्थिर होता है।

कैसे इस्तेमाल करें:

यूट्यूब म्यूजिक की वेबसाइट पर जाकर, यूजर्स को सेटिंग्स में जाकर ऑफलाइन डाउनलोड करने का विकल्प उपलब्ध होगा। वहां से वे अपने पसंदीदा संगीत को डाउनलोड कर सकते हैं और बिना किसी इंटरनेट कनेक्शन के उसे सुन सकते हैं। इसके लिए उन्हें सिर्फ वेब यूजर्स की लॉगिन जरूरी होगी।

दरअसल यदि आपका सिस्टम 30 दिनों तक इंटरनेट से कनेक्ट नहीं होता है, तो आपका डाउनलोड किया गया कंटेंट एक्सपायर हो जाएगा। इसलिए, इसे सही तरीके से उपयोग करने के लिए उपयुक्त सावधानियों का पालन करना जरूरी है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews