WhatsApp Alert: इन ऐप्स में मिला खतरनाक वायरस, गायब हो जाएगी व्हाट्सऐप की बैकअप फाइल, तुरंत कर दें डिलीट

WhatsApp Alert: इन ऐप्स में मिला खतरनाक वायरस, गायब हो जाएगी व्हाट्सऐप की बैकअप फाइल, तुरंत कर दें डिलीट

WhatsApp Alert: व्हाट्सऐप दुनिया के प्रसिद्ध सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म में से एक है। मेटा के स्वामित्व के अंतर्गत आने वाला ये मैसेजिंग ऐप यूजर्स को कई सुविधाओं का लाभ देता है। एक तरफ कंपनी जहां नए-नए अपडेट्स पर काम कर रही है। वहीं दूसरी तरफ कुछ ऐप्स, जो मैलवेयर से इन्फेक्टेड हैं व्हाट्सऐप की बैकअप फाइल डिलीट कर रहें है। ESET रिसर्चर्स ने ऐसे ही दो ऐप्स का खुलासा है, जिनमें एंड्रॉयड GravityRAT नामक स्पाइवेयर पाया गया है।

इन ऐप्स के नाम BingeChat और Chatico है। इनके विंडोज़, मैकओएस और एंड्रॉयड वर्ज़न उपलब्ध हैं। Lukas Stefanko के अनुसार यह एक रिमॉट एसेस टूल है, जो वर्ष 2015 से एक्टिव है और भतीय यूजर्स को टारगेट करता है।

रिपोर्ट के मुताबिक Chatico ऐप पर इनएक्टिव हो चुका है। लेकिन BingeCHAT अभी भी काम में लगा हुआ है, पिछले साल अगस्त तक यह एक्टिव था। यह एक फ्री मैसेजिंग सर्विस के रूप में प्रचलित है। बता दें कि अपग्रेडेड GravityRAT मैलवेयर बैकफाइल्स पर अटैक करता है और इसे डिलीट कर देता है। इसक अलावा यह चैट फ़ंक्शन पर भी असर डाल सकता है। इन्हें कभी भी प्ले स्टोर पर लिस्ट नहीं किया, लेकिन ये इन्वाइट-ऑनली मोड में उपलब्ध थे।

ऐसे करता है काम

इन्सटॉल करने के बाद ऐप लॉग, स्थान, कॉन्टैक्ट, एसएमएस, कैमरा, संग्रहण, माइक्रोफोन और फोन के परमिशन का अनुरोध करता है। यूजर्स द्वारा ऐप पर रजिस्टर करने से पहले ही ग्रेविटीआरएटी डिवाइस के देता को एक्सफ़िल्ट्रेट करने और कमांड निष्पादित करने के लिए सी-2 सर्वर के सहभागिता शुरू कर देता है, जिसमें फाइल, संपर्क और कई जानकारी शामिल होती है। कमांड में व्हाट्सऐप मैसेंजर क्रीप्ट फाइल को डिलीट करने रिक्वेस्ट भी शामिल हो सकता है। यदि आपके स्मार्टफोन भी ऐसे ऐप्स हैं तो तुरंत डिलीट कर दें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews