बढ़ रहें हैं Whatsapp हैकिंग के मामले! सिर्फ एक Code के जरिए लग रहा यूजर्स को चूना, जाने पूरा मामला

Magelang,,Central,Java,,Indonesia,,April,29,,2019.hologram,Of,Whatsapp,Logo.

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। दिन-प्रतिदिन Whatsapp हैकिंग (Whatsapp hacking) के मामले बढ़ते जा रहे हैं। हैकर यूजर्स का अकाउंट हैक करने के अलग-अलग ट्रिक का इस्तेमाल कर रहे हैं। किसी भी अनजान नंबर को उठाने से बचे। हाल ही में उत्तर प्रदेश के लखनऊ से ठगी का मामला सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक नेहा मोहन नामक एक महिला के साथ whatsapp के जरिए ठगी हुई। बात यह है की लंबें समय से नेहा UPI लेन-देन के लिए Whatsapp का इस्तेमाल कर रही हैं।

यह भी पढ़े… Travel Tips: जून में घूमने की कर रहें प्लानिंग, MP के इन जगहों को जरूर करें अपनी लिस्ट में शामिल 

उनके दोस्त ने हैकर को 9000 रुपए भेजे थे, लेकिन इस बात का पता नेहा को तब चला जब कई लोग उनसे बात कर के यह पूछने लगे की उन्हें पैसे की जरूरत क्यों है। सूत्रों के मुताबिक हैकर्स टेलीकॉम कंपनी के मेम्बर बन कर लोगों को ठग रहे हैं। अब तक सिर्फ एक महीने में 20 लोगों को ये हैकर्स चूना लगा चुके हैं। कई देशों में यह मामला भी सामने आया की यूजर्स को एक कॉल आता है जिसे उठाते ही उनका अकाउंट हैक हो जाता है।

कुछ इस तरह होते हैं हैकिंग के स्टेप्स
  • सबसे पहले तो हैकर यूजर्स को *401* नंबर अपने फोन में डायल करने के लिए बोलता है।
  • यूजर्स को इंटरनेट स्पीड बढ़ाने का झांसा देने का काम करते हैं।
  • जैसे ही यूजर इस नंबर को डायल करता है, 10 मिनट के अंदर उसके फोन में Whatsapp pin का मैसेज आता है।
  • फिर यूजर का अकाउंट लॉग आउट हो जाता है।
  • हैकर्स अकाउंट हैक करने बाद यूजर के परिजनों और दोस्तों से पैसों की मांग करते हैं।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews