WhatsApp यूजर्स को अब कॉल रिकॉर्डिंग के लिए नहीं करना होगा थर्ड पार्टी ऐप का इस्तेमाल, बस ऑन कर लें ये फीचर

इसमें भी रिकार्डिंग पॉसिबल है। पहले इसके लिए थर्ड-पार्टी ऐप्स की मदद लेनी पड़ती थी, लेकिन अब आपको इसकी जरूरत नहीं पड़ेगी। इसमें वीडियो कॉलिंग, ऑडियो कॉलिंग सहित रूपयों के लेनदेन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
WhatsApp

WhatsApp Features : दुनिया भर में सुपर टेक्नोलॉजी ने इस कदर लोगों के जीवन में अपनी पकड़ बनाई है कि लोग इसके बिना एक पल भी नहीं गुजार पाते हैं। लोग फोन के इस कदर आदि हो चुके हैं कि राह चलते, सोते, उठते, बैठते उनके हाथ में फोन देखने को मिलता है। यह सोशल मीडिया के जरिए एक-दूसरे को जोड़ने का बेहतरीन माध्यम माना जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, व्हाट्सएप 180 देशों में अपना जाल बिछा चुका है, जिसके करीब 2.78 अरब यूजर्स है जो हर सेकंड व्हाट्सएप चलाते हैं। इस पर लोग बिजनेस, फैमिली, दोस्त से बात, पढ़ाई की चर्चा भी करते हैं। इसमें वीडियो कॉलिंग, ऑडियो कॉलिंग सहित रूपयों के लेनदेन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

वैसे तो नॉर्मल कॉल पर रिकार्डिंग संभव है, लेकिन WhatsApp पर यह संभव नहीं होता है। 99 प्रतिशत लोगों को इस बात का पता नहीं है, कि इसमें भी रिकार्डिंग पॉसिबल है। पहले इसके लिए थर्ड-पार्टी ऐप्स की मदद लेनी पड़ती थी, लेकिन अब आपको इसकी जरूरत नहीं पड़ेगी।

इस फीचर का करें इस्तेमाल

जी हां! आपने बिल्कुल सही सुना। अब व्हाट्सएप ने अपने यूजर्स के लिए कॉल रिकॉर्डिंग की सुविधा उपलब्ध करा रही है। इसके लिए आपको कुछ स्टेप्स फॉलो करने होंगे और अपने फोन का एक फीचर इस्तेमाल करते हुए इस सुविधा का आप लाभ उठा सकते हैं।

ऐसे करें कॉल रिकॉर्ड

  • व्हाट्सएप कॉल आने के बाद सबसे पहले आपको इस रिसीव करना है।
  • इसके बाद आपको फोन में स्क्रीन रिकॉर्डिंग का फीचर ऑन करें।
  • इसे ऑन करते ही आपकी वीडियो रिकॉर्डिंग ऑन हो जाएगी।
  • इससे आप व्हाट्सएप्प कॉल को आसानी से रिकॉर्ड कर सकते हैं।
  • इसके लिए आपको नॉटिफिकेशन बार को स्क्रॉल डाउन करना है।
  • इसके बाद कैमरे के लोगों के साथ वहां आपको स्क्रीन रिकॉर्डिंग का फीचर नजर आएगा।
  • इसको ऑन करते ही कॉल रिकॉर्डिंग शुरू हो जाएगी।

नहीं करना होगा थर्ड पार्टी ऐप का इस्तेमाल

व्हाट्सएप कॉल को रिकॉर्ड करने के लिए अब आपको थर्ड पार्टी का इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं है। इससे न ही आपको बाहरी किसी रिस्क का डर रहेगा। ना ही मोबाइल हैक होने की चिंता रहेगी। बहुत सारे फोन में क्विक सेटिंग में आपको यह ऑप्शन मिल जाएगा, लेकिन कुछ पूराने फोन में अभी भी क्विक सेटिंग का ऑप्शन नहीं दिया गया है। इस एप ने लोगों के जीवन को बहुत आसान बना दिया है। बता दें कि व्हाट्सएप हर वक्त अपने यूजर्स के लिए आए-दिन अपडेट्स लाते रहता है, जिससे यूजर्स सिक्योर रहे। इस ऐप को इंस्टेंट मैसेजिंग एप माना जाता है। यह एक इंस्टेंट मैसेजिंग एप माना जाता है, जो कि Encryption होती है। जिसे दो लोगों के अलावा तीसरा कोई नहीं सुन सकता है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews