Whatsapp ने पेश किए नए फीचर्स, अब मिलेंगे ये शानदार ऑप्शंस

Whatsapp

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। WhatsApp ने अपने वेब प्लेटफॉर्म (WhatsApp Web) के लिए तीन नए फीचर पेश किए हैं। कंपनी ने इन फीचर्स की घोषणा करते हुए कहा है कि वह अब इमेज या फोटो को एडिट (image edit) कर पाएंगे और वेब वर्जन पर लिंक का प्रीव्यू भी देख पाएंगे। इसी के साथ यूजर्स को न्यू स्टीकर सजेशन (Stickers Suggestion) फीचर भी ऐड किया है।

अब डेंगू मच्छरों का मुकाबला करेंगे ‘अच्छे मच्छर’, इस तरह होगा बीमारी का अंत

यूजर्स को अब मैसेज टाइप करने पर स्टिकर सजेशन मिलेगा और कन्वर्सेशन के लिए सही स्टिकर खोजने की अनुमति देगा। बता दें कि अभी तक सामान्यतया स्टिकर खोजने के लिए खोजने के लिए कई टैब से गुजरना पड़ता है। इस दौरान कई बार सही स्टिकर नहीं मिल पाता है लेकिन नया अपडेट इस समस्या का समाधान करेगा। कंपनी ने कहा है कि लोगों की प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए इस सुविधा को बनाया गया है और वाट्सअप किसी सर्च को देख नहीं पाएगा। वहीं वेब वर्जन में एक मीडिया एडिटर फीचर भी ऐड किया गया है। इससे पहले अब तक सिर्फ मोबाइल वर्जन में ही इमेज एडिट का ऑप्शन मिलता था। अब वाट्सअप वेब वर्जन में मीडिया एडिटर ऑप्शन भी ऐड कर रहा है और इसके बाद कंप्यूटर या लेपटॉप पर भी इमेज को एडिट किया जा सकेगा।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews