WhatsApp ने लांच किया एक और तगड़ा फीचर, वाइस मैसेज पर अब नए तरीके से कर सकेंगे रिप्लाई

व्हाट्सएप बीटा इनफॉरमेशन (WABetaInfo) ने ऑफिशल अकाउंट X पर पोस्ट शेयर करते हुए इस फीचर की जानकारी दी है। इसमें देखा जा सकता है कि वॉइस मैसेज सुनना शुरू करेंगे, उन्हें क्विक रिप्लाई का ऑप्शन दिख जाएगा।
WhatsApp new feature

WhatsApp Feature : सोशल मीडिया अप व्हाट्सएप के दुनिया भर में लगभग 2.78 अरब यूजर्स है, जो कि इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप है। यह लगभग 180 देश में अपना जाल बिछ चुका है। इसमें लोग बड़ी-बड़ी फाइल्स, वीडियो, ऑडियोज, आदि शेयर करते हैं। यह लोगों को एक-दूसरे से कनेक्ट करने का बेहतरीन माध्यम माना जाता है। इस ऐप ने लोगों के जीवन को बहुत आसान बना दिया है।

कंपनी भी हर वक्त अपने यूजर्स के लिए अपडेट्स लाते रहते हैं, जिससे यूजर्स के सिक्योरिटी बरकरार रहे। इसी बीच व्हाट्सएप ने अपने यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव किया है। जिसके तहत वॉइस मैसेज पर रिप्लाई का अंदाज बदल चुका है।

WABetaInfo ने दी जानकारी

व्हाट्सएप बीटा इनफॉरमेशन (WABetaInfo) ने ऑफिशल अकाउंट X पर पोस्ट शेयर करते हुए इस फीचर की जानकारी दी है। इसमें देखा जा सकता है कि वॉइस मैसेज सुनना शुरू करेंगे, उन्हें क्विक रिप्लाई का ऑप्शन दिख जाएगा। इस बटन को टैप करते ही वॉइस रिप्लाई को यूजर्स रिकॉर्ड और सेंड कर सकते हैं। ठीक ऐसा ही एक बटन इंस्टेंट वीडियो मैसेज के लिए भी आया है। जिसके कैप्शन में लिखा गया है कि iOS 24.25.10.74 के लिए WhatsApp बीटा में क्या नया है? व्हाट्सएप वॉइस मैसेज का तुरंत जवाब देने के लिए एक फीचर ला रहा है और यह कुछ बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध है।

नए तरीके से कर सकेंगे रिप्लाई

इस फीचर की खासियत यह है कि आपको इसके लिए एक्स्ट्रा स्टेप्स फॉलो करने की जरूरत नहीं है। यह उन यूजर्स के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जा रहा है, जो फैमिली, फ्रेंड्स या कलेक्ट से कनेक्ट रहने के लिए वॉइस नोट का इस्तेमाल करते हैं। फिलहाल, कंपनी द्वारा यह फीचर व्हाट्सएप बीटा फॉर एंड्रॉयड 2.24.26.6 में ऑफर किया जा रहा है। हालांकि, अब यह फीचर iOS में भी आ चुका है। इस फीचर को व्हाट्सएप बीटा का iOS 24.25.10.74 में देखा गया है। इसकी टेस्टिंग पूरी होते ही आईओएस के साथ-साथ एंड्राइड यूजर के लिए भी रोल आउट किया जा सकता है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews