WhatsApp लाने वाला है मजेदार फीचर, अब आपके फेवरेट सिलेब्रिटी की आवाज़ में Meta AI करेगा बात, पढ़ें यह खबर

यदि आप एक WhatsApp यूजर्स हैं तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। दरअसल अब WhatsApp के नए फीचर्स की मदद से आप अपने पसंदीदा सिलेब्रिटी की आवाज़ में भी बातचीत कर सकेंगे।
WhatsApp लाने वाला है मजेदार फीचर, अब आपके फेवरेट सिलेब्रिटी की आवाज़ में Meta AI करेगा बात, पढ़ें यह खबर

WhatsApp, जो दुनिया का सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप है, अब अपने यूजर्स को एक शानदार और नया फीचर देने की योजना बना रहा है। दरअसल यह नया अपडेट न केवल सिर्फ WhatsApp को और भी इंट्रेस्टिंग बनाएगा, बल्कि यूज़र्स के चैटिंग के अनुभव को भी पूरी तरह से बदल देगा। वहीं मेटा (Meta) ने हाल ही में यह घोषणा भी की है कि वे अपने प्लेटफॉर्म पर एक वॉइस मोड फीचर लॉन्च करने की योजना बना रहे हैं।

जानकारी के अनुसार इस नए फीचर के चलते अब यूज़र्स मेटा एआई (Meta AI) के साथ अपने पसंदीदा सिलेब्रिटी की आवाज़ में भी बातचीत कर सकेंगे। दरअसल यह फीचर अभी ट्रायल के चरण में ही है, मगर जल्द ही सभी यूज़र्स के लिए उपलब्ध हो सकता है।

WhatsApp में आएगा यह रोमांचक फीचर

दरअसल Meta (पहले फेसबुक) के स्वामित्व वाले WhatsApp ने हमेशा से ही अपने यूज़र्स के अनुभव को खास बनाने के लिए नए-नए फीचर्स लॉन्च किए हैं। लेकिन अब Meta AI का वॉइस मोड फीचर एक ऐसी नई तकनीक से जुड़ा होगा, जो मेटा द्वारा विकसित लार्ज लैंग्वेज मॉडल (LLM) पर ही आधारित है। जानकारी के अनुसार इस फीचर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह यूज़र्स को किसी सिलेब्रिटी व्यक्ति की आवाज़ में बातचीत करने की भी सुविधा देगा, जिसके चलते यूजर्स का चैटिंग का अनुभव और भी मजेदार हो जाएगा।

जानकारी के अनुसार हाल ही में मेटा एआई ने अपनी वर्चुअल असिस्टेंट सुविधाओं को और भी अच्छा करने की और कदम बढ़ाया है। वहीं अब WhatsApp पर यूज़र्स अपने पसंदीदा सिलेब्रिटी की आवाज़ में भी मेटा एआई से संवाद कर पाएंगे। ऐसे में यह फीचर न सिर्फ चैटिंग के इस अनुभव को और भी शानदार बनाएगा बल्कि इसे एक नई पहचान दिलाएगा।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews