WhatsApp ला रहा है एनिमेटेड अवतार फीचर, जल्द होगा रोल आउट, चैटिंग होगी और भी मजेदार

WhatsApp ला रहा है एनिमेटेड अवतार फीचर, जल्द होगा रोल आउट, चैटिंग होगी और भी मजेदार

WhatsApp New Feature: यूजर्स की सुविधाओं और सुरक्षा का ख्याल रखते हुए कई नए-नए अपडेट्स लाता रहता है। जल्द मेटा की स्वामित्व वाला सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म नया “एनिमेटेड अवतार फीचर” रोल आउट कर सकता है। WABetaInfo के मुताबिक कंपनी इस सुविधा पर काम कर रही है। यह फीचर इंस्टाग्राम और मैसेंजर पर रोल आउट कर दिया गया है।

एंड्रॉयड और एंड्रॉयड दोनों प्लेटफ़ॉर्म के लिए इस फीचर की पेशकश होगी। रिपोर्ट के मुताबिक एंड्रॉयड बीटा वर्जन 2.23.15.6 अपडेट में एनिमेटेड अवतार फीचर को देखा गया है। इस सुविधा के जरिए व्हाट्सऐप यूजर्स ज्यादा बेहतर तरीके से अपनी भावनाओं को व्यक्त कर पाएंगे।

बता दें कि हाल में दो अपडेट अवतार से जुड़े दिए गए थे। इसके जरिए यूजर्स सेल्फ़ी लेकर अपना अवतार कस्टमाइज कर सकते हैं। इसमें फेस शेप, स्किन टोन और अन्य ऑप्शन मिलते हैं, जिसका चयन करने क अनुमति यूजर्स को होती है।

नए फीचर के तहत एनिमेटेड अवतार पैक बना पाएंगे। साथ ही यूजर्स को फोटो लेकर उनके अवतार को कॉन्फिगर करने की सुविधा भी मिलेगी, जिससे अवतार बनाने का पूरा प्रोसेस ऑटोमैटिक हो जाएगा। फिलहाल, यह सुविधा डेवलपमेंट फेज में है। पहले इसकी टेस्टिंग कुछ बीटा यूजर्स पर किया जाएगा, इसके बाद ही यह स्टेबल वर्ज़न के लिए रोल आउट होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews