WhatsApp यूजर्स के लिए अच्छी खबर, मिलेगा नया फीचर, एक फोन में खोल पाएंगे दो व्हाट्सऐप अकाउंट

WhatsApp यूजर्स के लिए अच्छी खबर, मिलेगा नया फीचर, एक फोन में खोल पाएंगे दो व्हाट्सऐप अकाउंट

WhatsApp New Feature: व्हाट्सऐप पर जल्द ही नया फीचर मिलने वाला है। कई यूजर्स क्लोन ऐप के जरिए एक ही स्मार्टफोन में दो अकाउंट खोलते हैं। जिसकी वजह से यूजर्स के प्राइवसी और सिक्योरिटी पर खतरा भी बढ़ जाता है। लेकिन इस समस्या समाधान मेटा के स्वामितत्व के अंतर्गत आने वाला सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म लेकर आ रहा है।

फीचर्स के फायदे

WABetaInfo के मुताबिक व्हाट्सऐप पर जल्द ही मल्टी-अकाउंट फीचर मिलेगा। साथ ही सेटिंग के लिए नया इंटरफेस मिलने वाला है। Multi -Account फीचर के जरिए यूजर्स बिना किसी क्लोन ऐप के एक ही फोन में दो या इससे अधिक अकाउंट मैनेज कर पाएंगे। कंपनी फिलहाल इस फीचर की टेस्टिंग कर रही है। नया अपडेट एंड्रॉयड बीटा वर्ज़न 2.23.18.21 यूजर्स के लिए उपलब्ध है। उम्मीद है कि जल्द ही यह सुविधा सभी उपभोक्ताओं तक पहुंचेगी।

कैसे करेगा काम?

अलग-अलग अकाउंट के लिए नंबर, नोटिफिकेशन, चैट बॉक्स और स्टेटस भी अलग-अलग भी होगा। यूजर्स आसानी से बिना किसी गड़बड़ी के बिना अलग-अलग अकाउंट को स्विच कर पाएंगे। स्विच करने के लिए यूजर्स Setting पर जाएं। वहाँ नाम के पास QR कोड के बगल में दिए गए “Arrow”आइकॉन पर क्लिक करें और नया अकाउंट जोड़े।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews